1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. HBTU में निकली है इन पदों पर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

HBTU में निकली है इन पदों पर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 04, 2025 11:02 am IST,  Updated : Nov 04, 2025 11:02 am IST

HBTU में फैकल्टी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप नौकरी की तलाश कर कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU), कानपुर ने विभिन्न विभागों में नियमित फैकल्टी और प्रशासनिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर 2025(शाम 5 बजे तक) है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  

विभिन्न विभागों में शिक्षण पद

  • तेल प्रौद्योगिकी
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • एमसीए
  • रासायनिक इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • पेंट प्रौद्योगिकी
  • प्लास्टिक प्रौद्योगिकी
  • खाद्य प्रौद्योगिकी
  • यांत्रिक इंजीनियरिंग
  • गणित
  • चमड़ा प्रौद्योगिकी
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मानविकी
  • अर्थशास्त्र

भर्ती सूचना में उल्लेख किया गया है कि रिक्तियाँ अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति जैसी श्रेणियों में वितरित की गई हैं, और पदों की कुल संख्या भिन्न हो सकती है। विश्वविद्यालय बिना कारण बताए किसी भी विज्ञापित पद को बढ़ाने, घटाने या वापस लेने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

प्रशासनिक पद

शिक्षक पदों के अलावा, एचबीटीयू ने चिकित्सा अधिकारी (पीसी-19), कंप्यूटर प्रोग्रामर (पीसी-23), और परीक्षा नियंत्रक (पीसी-24) के पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें से कुछ प्रशासनिक पदों के 2026 की शुरुआत में "रिक्त होने की संभावना" के रूप में चिह्नित हैं।

आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hbtu.ac.in पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदकों को फॉर्म के साथ सभी सहायक दस्तावेज और प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।

आवेदन शुल्क 

इसके लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर, अन्य पिछड़ा वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपये। वहीं,अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अक्टूबर, 2025
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 नवंबर, 2025, शाम 5:00 बजे तक

किसी भी और कैसे भी प्रश्नों के उत्तर हेतु लिए कैंडिडेटिस इस पते recruitment2025@hbtu.ac.in पर  ई-मेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- 

स्टेनो पदों पर भर्ती, 400 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें सेलेक्शन होने पर कितनी सैलरी मिलती है

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।