A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षण पदों पर भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कैसे व कहां करें आवेदन; जानें

राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षण पदों पर भर्ती, कितनी है वैकेंसी और कैसे व कहां करें आवेदन; जानें

राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (एनएसकेटीयू), तिरुपति में शिक्षण पदों पर भर्ती निकली है। कितनी है वैकेंसी और कैसे व कहां करें आवेदन? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक फोटो

राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (एनएसकेटीयू), तिरुपति ने  शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।   

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 12 शिक्षण पदों को भरा जाएगा। रिक्तियों में संस्कृत और संबद्ध अध्ययन के विभिन्न विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के पद शामिल हैं।

  • योग विज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर - 1 पद
  • आगम में एसोसिएट प्रोफेसर - 1 पद
  • न्याय में सहायक प्रोफेसर - 1 पद
  • विशिष्टाद्वैत वेदांत में सहायक प्रोफेसर - 1 पद
  • साहित्य में सहायक प्रोफेसर - 2 पद
  • ज्योतिष और वास्तु में सहायक प्रोफेसर - 2 पद
  • अनुसंधान एवं प्रकाशन में सहायक प्रोफेसर - 1 पद
  • व्याकरण में सहायक प्रोफेसर - 1 पद
  • शिक्षा में सहायक प्रोफेसर - 1 पद
  • शब्दबोध प्रणाली एवं कम्प्यूटेशनल भाषाविज्ञान में सहायक प्रोफेसर - 1 पद

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार निम्नवत बिंदुओं से आवेदन करने की प्रक्रिया को समझ सकते हैं। 

  • उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.nsktu.ac.in पर उपलब्ध विवरणिका पढ़ने के बाद, भर्ती पोर्टल curec.samarth.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करने होंगे। 
  • आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किए गए आवेदन की एक हार्ड कॉपी रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति – 517507, आंध्र प्रदेश को 10 दिसंबर, 2025 (शाम 5:30 बजे) तक भेजनी होगी।

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने वाले अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क लागू है। हालांकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे।

ये भी पढ़ें- 

CAT 2025: आखिरी समय की तैयारी में क्या करें क्या नहीं? पढ लें लास्ट मिनट के टिप्स और स्ट्रेटजी

Latest Education News