अगर आप CAT 2025 की परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके लिए ही है। समूचे देश में आईआईएम कैट 2025 का आयोजन 30 नवंबर को किया जाना है, जिसमें अब बहुत ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों ने इसके लिए महीनों की तैयारी, कई मॉक टेस्ट और अनगिनत घंटों के रिवीजन किया ही होगा। लेकिन इन अंतिम दिनों में भी, आप जो करते हैं, वह आपके स्कोर को प्रभावित कर सकता है। इस खबर के माध्यम से हम आखिरी समय की तैयारी के टिप्स देंगे, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं।
चाहे आप कितने दिनों से ही तैयारी क्यों न कर रहे हों, पर फिर भी अभी CAT 2025 परीक्षा पैटर्न को दोहराने के लिए थोड़ा समय निकालें, क्योंकि संरचना की स्पष्ट समझ परीक्षा के दौरान आपके टाइम मेनेजमेंट को अच्छा बनाती है।
हाई स्कोर वाले विषयों पर फोकस करें
हर परीक्षा में मेहनत के साथ स्ट्रेटजी भी काम आती है, जो आपका प्रदर्शन कई हद तक बदल सकती है। स्मार्ट छात्र रणनीतिक रूप से रिवीजन करते हैं। ऐसे में आप उन विषयों का चयन करें जिनमें कम जटिलता के साथ हाई स्कोरिंग की संभावना हो। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में, सामान्य ज्ञान आपको बढ़त दिला सकता है क्योंकि यह सीधा होता है, इसमें गणना की आवश्यकता नहीं होती है और इसमें समय भी कम लगता है।
नए विषय को नहीं पढ़ें या उसे शुरू न करें
आप अपनी अंतिम समय की पढ़ाई में कोई नए चैप्टर, नया विषय शुरू न करें।
मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर सॉल्विंग
आखिरी दिनों की तैयारी में आप पिछले साल के पेपर्स को सॉल्व करें और मॉक टेस्ट भी दें। प्रतिदिन कम से कम एक सिम्युलेटेड परीक्षा की स्थिति देने से समय प्रबंधन रणनीतियों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। और आखिरी में एग्जाम से पहले वाले दिन आप रेस्ट करें और परीक्षा के लिए मानसिक रूप से अपने को तैयर करें।
कमजोरियों को मजबूत करें
CAT परीक्षा में तीन प्रमुख सेक्शन होते हैं: मौखिक क्षमता और पठन बोध (VARC), डेटा व्याख्या और तार्किक तर्क (DILR), और मात्रात्मक क्षमता (QA)। समग्र स्कोरिंग क्षमता को अधिकतम करने के लिए अपनी ताकत और कमजोरियों के आधार पर तैयारी का समय निर्धारित करें। कमजोर वर्गों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मजबूत वर्गों में दक्षता बनाए रखें।
टाइम मैनेजमेंट
प्रभावी टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। मॉक टेस्ट के दौरान, प्रत्येक सेक्शन के लिए समय आवंटित करने की एक स्पष्ट रणनीति बनाएं। यह जानना कि कब प्रश्नों को छोड़ना है और कब दोबारा देखना है, अनावश्यक देरी को रोक सकता है और स्कोरिंग दक्षता बढ़ा सकता है।