अगर आप बिहार में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने BTSC JE पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2809 जूनियर इंजीनियर (JE) पदों को भरा जाएगा। इसके जरिए सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड में जेई पदों को भरा जाएगा।
- जूनियर इंजीनियर (JE) सिविल
- जूनियर इंजीनियर (JE) इलेक्ट्रिकल
- जूनियर इंजीनियर (JE) मैकेनिकल
आवेदन करने की आयु सीमा?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने वाले की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। सरल भाषा में कहें तो आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 37 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट लागू है। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
BTSC JE भर्ती 2025-26 के लिए अप्लाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स को 100 रुपये की नॉन-रिफंडेबल एप्लीकेशन फीस देनी होगी। पेमेंट सिर्फ़ ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
सेलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सेलेक्शन तीन स्टेज की प्रोसेस पर आधारित होगा। सबसे पहले, एक लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। आखिर में, चुने गए कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट से पहले मेडिकल जांच से गुजरना होगा।
ये भी पढ़ें-
ICAI CA मई 2026 फाउंडेशन, इंटर, फाइनल परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां जानें पूरा शेड्यूल
Latest Education News