1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ICAI CA मई 2026 फाउंडेशन, इंटर, फाइनल परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां जानें पूरा शेड्यूल

ICAI CA मई 2026 फाउंडेशन, इंटर, फाइनल परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां जानें पूरा शेड्यूल

 Published : Dec 14, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Dec 14, 2025 12:23 pm IST

ICAI CA मई 2026 फाउंडेशन, इंटर, फाइनल परीक्षा तारीखें घोषित कर दी गई हैं। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं परीक्षा कब से शुरू होगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

ICAI CA मई 2026 फाउंडेशन, इंटर, फाइनल परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई 2026 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथियों को चेक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। ICAI CA मई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू होगी और 16 मार्च चलेगी। वहीं, लेट फीस(लेट फीस- 600 रुपये) के साथ एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 मार्च है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  eservices.icai.org पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।  

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर ICAI अनाउंसमेंट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार शेड्यूल को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ICAI CA मई 2026 फाउंडेशन, इंटर, फाइनल परीक्षा शेड्यूल के लिए डायरेक्ट लिंक

एग्जाम शेड्यूल

फाइनल कोर्स परीक्षा

  • ग्रुप-I: 2, 4 और 6 मई 2026
  • ग्रुप-II: 8, 10 और 12 मई 2026

इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा

  • ग्रुप -I: 3, 5 और 7 मई 2026
  • ग्रुप -II: 9, 11 और 13 मई 2026

फाउंडेशन कोर्स परीक्षा

  • फाउंडेशन कोर्स परीक्षा का आयोजन 14, 16, 18 और 20 मई 2026 को किया जाएगा। 

करेक्शन विंडो

वहीं, आवेदन में सुधार करने के इच्छुक उम्मीदवार 20 मार्च से अपने फॉर्म में करेक्शन कर पाएंगे। दूसरी तरह से कहें तो आवेदन में सुधार हेतु करेक्शन विंडो 20 मार्च को खुलेगी, जो 22 मार्च तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों 22 मार्च तक या इससे पहले ही अपने आवेदन में करेक्शन करना होगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।