DRDO RAC साइंटिस्ट भर्ती: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र, DRDO-RAC ने वैज्ञानिक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 100 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार DRDO RAC की आधिकारिक वेबसाइट rac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 21 दिन होगी।
रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान से संगठन में 148 पद भरे जाएंगे। इनमें
- डीआरडीओ में वैज्ञानिक 'बी': 127 रिक्तियां
- एडीए में वैज्ञानिक/इंजीनियर 'बी': 9 रिक्तियां
- वैज्ञानिक 'बी' के एनकैडरेड पद: 12 रिक्तियां
चयन प्रक्रिया
योग्य अभ्यर्थियों को गेट स्कोर के आधार पर 1:10 के अनुपात में विषयवार श्रेणीवार मेरिट सूची के क्रम में उनकी उपलब्धता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दिल्ली या आरएसी/डीआरडीओ द्वारा तय किए गए किसी अन्य स्थान पर आयोजित होने वाले व्यक्तिगत साक्षात्कार(Personal Interview) में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन पूरी तरह से गेट स्कोर के अंकों के 80% वेटेज और व्यक्तिगत साक्षात्कार के अंकों के 20% वेटेज के कुल योग के अनुशासनवार श्रेणीवार मेरिट के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य (यूआर), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का गैर-हस्तांतरणीय गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा, जो केवल ऑनलाइन देय होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार डीआरडीओ आरएसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इसेक बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
नोटिफिकेशन
ये भी पढ़ें- GSEB Supplementary Exam 2025 Datesheet: गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें शेड्यूल
Latest Education News