1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. GSEB Supplementary Exam 2025 Datesheet: गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें शेड्यूल

GSEB Supplementary Exam 2025 Datesheet: गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें शेड्यूल

 Published : May 24, 2025 12:21 pm IST,  Updated : May 24, 2025 12:21 pm IST

गुजरात बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। स्टूडेंट्स नीचे खबर में संबंधित विवरण को डिटेल में पढ़ सकते हैं।

गुजरात बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। (सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
गुजरात बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

GSEB Supplementary Exam 2025 datesheet: गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक खुशखबरी है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। गुजरात बोर्ड SSC, HSC सप्लीमेंट्री परीक्षा (कक्षा10वीं और 12वीं) का टाइम टेबल GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर मौजूद है। इच्छुक और परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

एसएससी, एचएससी सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 जून से 3 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि वे अभ्यर्थी जो कक्षा 10 (एसएससी), कक्षा 12 (एचएससी) विज्ञान स्ट्रीम और सामान्य स्ट्रीम, उच्चतर माध्यमिक फाउंडेशन स्ट्रीम, व्यावसायिक स्ट्रीम के साथ-साथ संस्कृत प्रथम और संस्कृत मध्यमा में अनुत्तीर्ण रहे हैं और पूरक परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र हैं।

सप्लीमेंट्री परीक्षा

कक्षा 10 की पूरक परीक्षा 23 जून से शुरू होगी और 1 जुलाई, 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी- सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक।

कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम की सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 जून से शुरू होगी और 30 जून 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12 सामान्य स्ट्रीम की सप्लीमेंट्री परीक्षा 23 जून से 3 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक आयोजित की जाएगी।

डायरेक्ट लिंक

कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके स्टूडेंट्स चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध GSEB सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तारीखों की जांच कर सकते हैं।
  • इसके बाद पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।