A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड में निकली भर्ती, लाख के पार तक मिलेगी सैलरी

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड में निकली भर्ती, लाख के पार तक मिलेगी सैलरी

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के माध्यम से वैकेंसी समते सैलरी विवरण को जानते हैं।

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड में निकली भर्ती (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : FILE हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड में निकली भर्ती (सांकेतिक फोटो)

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड यानी HURL की तरफ से विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी 2025 है, इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। 

अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को कितनी सैलरी मिलेगी? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस प्रश्न के जवाब को।

कितने और कौन से पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती के जरिए कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

इंजीनियर/ सीनियर इंजीनियर(केमिकल)

  • इंजीनियर/ सीनियर इंजीनियर के लिए (अमोनिया)7 पद
  • इंजीनियर/ सीनियर इंजीनियर के लिए (यूरिया) 7 पद
  • इंजीनियर/ सीनियर इंजीनियर के लिए (ओ एंड यू) 11 पद

इंजीनियर/ सीनियर इंजीनियर (मेकेनिकल) के लिए 8 पद 

इंजीनियर/ सीनियर इंजीनियर(इंस्ट्रमेंटेशन) के लिए 8 पद

ऑफिसर के लिए 2 पद 

सैलरी डिटेल

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से इस भर्ती के वेतनमान से अवगत हो सकते हैं। 

  • इंजीनियर/ सीनियर इंजीनियर के सभी पदों के लिए वेतनमान: 40000-150000 रुपये तक 
  •  
  • ऑफिसर पद के लिए वेतनमान: 40000 रुपये-140000 रुपये तक

कैस करें अप्लाई 

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकत हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने अकाउंट में लॉगिन करें और एप्लीकेशन प्रोसेस के लिए आगे बढ़ें। 
  • अपने आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन का एक पुष्टकरण पेज डाउनलोड कर लें और साथ ही एक प्रिंटआउट भी ले लें।

ये भी पढ़ें- क्या आपने भी किया है मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए अप्लाई, तो जान लें सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

Latest Education News