1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. क्या आपने भी किया है मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए अप्लाई, तो जान लें सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

क्या आपने भी किया है मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए अप्लाई, तो जान लें सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

 Published : Jan 20, 2025 11:14 am IST,  Updated : Jan 20, 2025 11:15 am IST

मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

MPPSC Medical Officer Recruitment 2024: अगर आपने भी मध्य प्रदेश में निकली मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए अप्लाई किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से बीते कल यानी 19 जनवरी 2025 को बंद कर दी गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि मध्य प्रदेश में निकली मेडिकल ऑफिसर भर्ती मे चयनित होने पर कितनी सैलरी मिलेगी। 

MPPSC Medical Officer Recruitment 2024: कितने पदों पर होनी है भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 895 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2024 तक थी।

MPPSC Medical Officer Recruitment 2024: क्या है पे स्केल?

नौकरी चाहे सरकारी हो या प्राइवेट सैलरी को लेकर उम्मीदवारों के मन में प्रश्न रहता ही है कि कितनी सैलरी मिलेगी। ऐसे ही इस भर्ती को लेकर भी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के मन में ये प्रश्न होगा ही कि इसमें सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी। तो बता दें कि इसमें- (रुपये)15600-39100+5400 ग्रेड पे (6ठे वेतन आयोग अनुसार, सातवें वेतनमान में तत्सथानी वेतनमान प्राप्त होंगे)

MPPSC Medical Officer Recruitment 2024: पात्रता

नीचे दिए गए प्वाइंट्स के माध्यम से उम्मीदवार मध्य प्रदेश मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए पात्रता को समझ सकते हैं।

  • पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के मुताबिक की जाएगी। 
  • इसके अलावा, उनके पास एमबीबीएस की डिग्री या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारकि वेबसाइट पर विजिट कर सकत हैं। 

ये भी पढें- 

Rajasthan हाईकोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती, सिलेक्ट होने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन