महिला टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले अभी जारी हैं, जिसमें स्पेन और चेकिया की टीम जहां सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी है तो वहीं तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल 24 सितंबर को खेला जा रहा है। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच यूक्रेन और बेल्जियम की टीम के बीच में हो रहा जबकि चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला इटली और स्पेन की टीम के बीच में चीन के शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जा रहा है। टेनिस फैंस इन दोनों ही क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण VETO OTT पर देख सकते हैं।
कब और कहां देखा पाएंगे लाइव एक्शन?
24 सितंबर को बिली जीन किंग कप का तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। आप इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग VETO OTT पर देख सकते हैं। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच जो यूक्रेन और बेल्जियम की टीम के बीच में होगा उसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 से हो चुकी है, जबकि चौथा क्वार्टर फाइनल मैच जो इटली और स्पेन की टीम के बीच में होगा उसकी शुरुआत 24 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से हो गई है।
तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबले होने की पूरी उम्मीद
बिली जीन किंग कप में तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में जीतने वाली टीम के बीच में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इन दोनों ही क्वार्टर फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद की जा रही है। यूक्रेन और बेल्जियम की टीम के बीच में होने वाली मैच को लेकर बात की जाए तो इसमें यूक्रेन की तरफ से एलिना मिखाइलोवना स्वितोलिना एक्शन में दिखाई देंगी। वहीं इटली और चीन के बीच में होने वाले क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों के बीच में हेड टू हेड के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें इटली की टीम की टीम का अब तक पलड़ा भारी दिखा है, जिसमें वह 3-0 से आगे हैं, ऐसे में उनकी कोशिश अपने इसी रिकॉर्ड को बरकरार रखने की रहने वाली है।
ये भी पढ़ें
Billie Jean King Cup का दूसरा Quarter Final, कजाकिस्तान बनाम स्पेन, VETO OTT पर देखें लाइव