1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Billie Jean King Cup का दूसरा Quarter Final, कजाकिस्तान का स्पेन से हो रहा सामना, VETO OTT पर देखें लाइव

Billie Jean King Cup का दूसरा Quarter Final, कजाकिस्तान का स्पेन से हो रहा सामना, VETO OTT पर देखें लाइव

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 23, 2026 07:33 am IST,  Updated : Sep 23, 2026 03:29 pm IST

बिली जीन किंग कप का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जा रहा है। इसमें कजाकिस्तान और स्पेन की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच को आप VETO OTT पर लाइव देख सकते हैं।

Kazakhstan vs Spain- India TV Hindi
कजाकिस्तान बनाम स्पेन Image Source : AP

महिला टेनिस की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता बिली जीन किंग कप का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज शेनझेन बे स्पोर्ट्स सेंटर एरिना में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कजाकिस्तान और स्पेन की टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। टेनिस फैंस इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि दोनों ही टीमों के पास वर्ल्ड क्लास लेवल खिलाड़ी मौजूद हैं।

दोनों टीमों की ताकत और मुकाबले का रोमांच

इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान और स्पेन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। कजाकिस्तान की बात करें तो उनकी टीम में मजबूत और आक्रामक खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपने बेहतरीन सर्व और ग्राउंडस्ट्रोक्स के लिए जाने जाते हैं। टीम के खिलाड़ी किसी भी विरोधी के खिलाफ मैच का पासा पलटने का मद्दा रखते हैं। वहीं स्पेन को हमेशा से टेनिस का गढ़ माना गया है। स्पेनिश खिलाड़ियों के पास कोर्ट पर गजब का धैर्य, स्टेमिना और रणनीतिक समझ होती है। दोनों टीमों के पास अनुभव और युवा ऊर्जा का अच्छा मिश्रण है। किसी भी टीम के लिए क्वार्टर फाइनल की यह राह आसान नहीं होने वाली है।

कब और कहां देखा पाएंगे लाइव एक्शन?

23 सितंबर को बिली जीन किंग कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा। आप इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग VETO OTT पर देख सकते हैं। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

इस मैच को जीतकर सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर टिकी हैं। चूंकि यह एक नॉकआउट चरण है, इसलिए हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। टेनिस फैंस को आज एक बेहद रोमांचक, सांस रोक देने वाले और तकनीकी रूप से उच्च स्तर के मुकाबले की उम्मीद है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव को झेलकर जीत का परचम लहराती है।

स्पेन और कजाकिस्तान के स्क्वॉड में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी

बिली जीन किंग कप के इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए कजाकिस्तान और स्पेन दोनों ने अपने बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। कजाकिस्तान की टीम में यूलिया पुतिंतसेवा, सोनिया झियेनबायेवा, झिबेक कुलमबायेवा और अन्ना दानिलिना शामिल हैं, जबकि टीम की अगुवाई कप्तान यूरी शचुकिन कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ स्पेन की टीम भी काफी संतुलित नजर आ रही है। स्पेन की ओर से क्रिस्टिना बुक्सा, कैटलिन क्वेवेडो, जेसिका बोजास मनेइरो, मरीना बासोल्स रिबेरा और सॉरा सोरिब्स टोर्मो मैदान में उतरेंगी, जिनकी अगुवाई दिग्गज खिलाड़ी कार्ला सुआरेज नवारो के हाथों में है।

यह भी पढ़ें

डेविस कप में नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशियाई खिलाड़ी को दी मात, सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया

ग्रेट ब्रिटेन को हराकर चेक रिपब्लिक बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, VETO OTT पर दिखा जबरदस्त एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल