Highlights
- शी जिनपिंग ट्रंप की मुलाकात
- ट्रंप ने जिनपिंग को कहा बेहतरीन दोस्त
- शी जिनपिंग बोले-टकराव ना हो
व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। ट्रंप ने गर्मजोशी से व्हाइट हाउस में शी जिनपिंग का वेलकम किया। 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने अच्छी फ्रेंडशिप कायम की है। दोनों ने मिलकर कई इश्यूज पर प्रोग्रेस की है। हमने बोर्ड ऑफ ट्रेड बनाया, जो सफल रहा। अमेरिका और चीन मिलकर संतुलित बिजनेस रिलेशन पर काम कर रही है, जिससे अमेरिकी किसान और पशुपालकों को नया बाजार मिलेगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन के दरवाज़े खुले हैं और अमेरिकी कंपनियों का देश में निवेश करने के लिए स्वागत है।
ट्रंप ने शी जिनपिंग की दोस्ती को शानदार बताया
आर्थिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच अहम शिखर सम्मेलन शुरू होने पर ट्रंप ने चीन के शी जिनपिंग के साथ 'बेहद शानदार दोस्ती' की तारीफ़ की। इसपर, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन अटलांटा के एक चिड़ियाघर में दो पांडा भेजेगा और उन्हें "दोस्ती का दूत" बताया। शी जिनपिंग ने कहा कि अमेरिका और चीन को "बातचीत मज़बूत करनी चाहिए"।
शी जिनपिंग ने क्या कहा
ट्रंप से मुलाकात के बाद शी जिनपिंग ने कहा, चीन और अमेरिका की यह ज़िम्मेदारी है कि वे यह पक्का करें कि AI हमेशा इंसानों के कंट्रोल में रहे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि अमेरिका और चीन को "टकराव" और "आमना-सामना" से बचना चाहिए। पिछले साल सत्ता में लौटने के बाद से वे उनसे तीन बार मिल चुके हैं। जिनपिंग ने कहा, चीन और अमेरिका, दो बड़े देशों के तौर पर, इंसानी विकास और तरक्की को आगे बढ़ाने की ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी निभाते हैं। हमें आपसी बातचीत मज़बूत करनी चाहिए।"
कब कब ट्रंप ने तोड़ा प्रोटोकॉल
इससे पहले अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ने शी जिनपिंग के लिए प्रोटोकॉल तोड़ा और खुद जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट पहुंचे और शी जिनपिंग का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।ट्रंप आम तौर पर विदेशी मेहमानों का स्वागत व्हाइट हाउस में करते हैं। लेकिन ये दूसरी बार है जब प्रेसिडेंट ट्रंप ने किसी गेस्ट को प्रोटोकॉल तोड़कर रिसीव किया है। इससे पहले जब रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन अमेरिका पहुंचे थे। तब ट्रंप ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका वेलकम किया था।
ये भी पढ़ें:
सऊदी अरब की चेतावनी के बाद मक्का में हाई अलर्ट, सिविल डिफेंस ने क्या चेतावनी जारी की?