इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 350 पदों (स्केल I, स्केल II, स्केल III) को भरा जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मदीवरों को सैलरी कितनी मिलेगी। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
सैलरी विवरण
- स्केल I: 48480 - 2000/7- 62480 - 2340/2- 67160 - 2680/7 - 85920 (रुपये)
- स्केल II: 64820- 2340/1- 67160 - 2680/10 - 93960 (रुपये)
- स्केल III: 85920- 2680/5-99320-2980/2-105280 (रुपये)
सेलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न
- इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग शामिल है, जिसके बाद इंटरव्यू या लिखित/ऑनलाइन परीक्षा होगी।
- लिखित परीक्षा में 180 अंकों के 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। जिस प्रश्न का गलत उत्तर दिया जाएगा, उसके लिए निर्धारित अंकों का 1/4 भाग काट लिया जाएगा। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है (यानी, उम्मीदवार कोई उत्तर नहीं देता है), तो उस प्रश्न के लिए कोई दंड नहीं होगा।
- इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। परीक्षा और/या इंटरव्यू में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक अनारक्षित श्रेणी/EWS से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 40% और SC/ST/OBC/PWBD श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 35% हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
ये भी पढ़ें- NEET UG 2026: NTA ने नीट यूजी परीक्षा के लिए जारी की एग्जाम सिटी स्लिप, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Latest Education News