NEET UG 2026: नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें चेक व डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें।
- इसके बाद उसे सबमिट कर दें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी।
- अब उम्मीदवार इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
NEET UG 2026: एग्जाम सिटी स्लिप के लिए सीधा लिंक
NEET UG 2026 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू माध्यम में आयोजित की जाएगी।
कब होगी परीक्षा और एग्जाम पैटर्न?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। NEET (UG) - 2026 के टेस्ट पैटर्न में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) शामिल हैं। प्रश्न पत्र में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को 180 मिनट में हल करना होगा।
टेस्ट की अवधि तीन (03) घंटे होगी। PwD/PwBD उम्मीदवारों (जिन्हें लिखने में शारीरिक सीमाएं हैं) के लिए, तीन घंटे (03:00 घंटे) की परीक्षा अवधि के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, चाहे ऐसा उम्मीदवार स्क्राइब (लेखक) की सुविधा का उपयोग करे या न करे।