1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इंडियन ओवरसीज बैंक में निकली भर्ती, 400 LBO पदों के लिए आवेदन हुए शुरू; ये रहा डायरेक्ट लिंक

इंडियन ओवरसीज बैंक में निकली भर्ती, 400 LBO पदों के लिए आवेदन हुए शुरू; ये रहा डायरेक्ट लिंक

इंडियन ओवरसीज बैंक में एलबीओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया निकली है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती  के लिए आवेदन करने का लास्ट डेट 31 मई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

कितने पदों पर वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 400 पदों को भरा जाएगा। इनमें- एससी के लिए 60 पद, एसटी के लिए  30 पद, ओबीसी के लिए 108 पद, EWS के लिए 40 पद शामिल हैं।  

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भरें और उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

Direct Link

क्या है पात्रता? 

निम्नवत बिंदुओं के माध्यम से उम्मीवार इसके लिए पात्रता को समझ सकते हैं। 

  • शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। 
  • एज लिमिट: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष तक होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक सामान्य, EWS, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 175 रुपये का आवेदन शुल्क के रुप में भुगतान करना होगा। 

ये भी पढ़ें- 

CBSE 2025 Results: कब आएंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे? जानें हर अपडेट

Latest Education News