CBSE 2025 Results: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 42 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अब अपने रिजल्ट का अधीरता(बेसब्री) से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की तरफ से जल्द ही रिजल्ट के जारी किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई 2025 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस संबंध में सीबीएसई की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है कि रिजल्ट को कब और किस समय घोषित किया जाएगा। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च को खत्म हुआ था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी।