1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NTA अध्यक्ष ने संसदीय कमेटी के सामने NEET परीक्षा को नहीं माना Leak Paper, जानिए क्या दिया तर्क

NTA अध्यक्ष ने संसदीय कमेटी के सामने NEET परीक्षा को नहीं माना Leak Paper, जानिए क्या दिया तर्क

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 21, 2026 05:41 pm IST,  Updated : May 21, 2026 06:48 pm IST

नीट-यूजी 2026 लीक हुई परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अध्यक्ष संसदीय कमेटी के सामने पेश हुए। इस दौरान एनटीए अध्यक्ष ने बताया कि सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

शिक्षा, महिला, बाल और यूथ एंड स्पोर्ट्स संसदीय कमेटी के सामने आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अध्यक्ष और DG पेश हुए। नीट-यूजी 2026 की परीक्षा लीक होने को लेकर कमेटी के सामने सवाल-जवाब हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, NTA अध्य्क्ष प्रदीप कुमार जोशी ने संसदीय कमेटी के सामने नीट परीक्षा को लीक नहीं माना है।

जब CBI कहेगी, तब मानेंगे पेपर हुआ लीक

विपक्षी सदस्यों के बार-बार सवाल पूछने के बावजूद NTA की तरफ से कहा गया कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है, जब सीबीआई जांच पूरी करके इसे लीक कहेगी, तभी वो इस परीक्षा को लीक मानेंगे।

सत्ता के सांसदों ने NTA का किया समर्थन

संसदीय कमेटी की बैठक में पिछली बार पेपर लीक होने को लेकर भी सवाल किए गए। इस पर संसदीय कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भी कई सवाल NTA से पूछे। बैठक में सत्ता पक्ष के सांसद NTA की बातों का समर्थन करते दिखे।

CBI ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपी कथित सरगना प्रह्लाद विट्ठलराव कुलकर्णी और मनीषा संजय वाघमारे हैं, जिन्हें 16 मई को 10 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजा गया था। 

उसी दिन, सीबीआई ने जीव विज्ञान की व्याख्याता मनीषा मांढरे को गिरफ्तार किया जो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षा-निर्धारण समिति की सदस्य थीं। उसे 17 मई को 14 दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेजा गया। 

अब 21 जून को होनी है ये परीक्षा

पेपर लीक होने के बाद 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी गई। NTA ने 21 जून को दोबारा से NEET UG परीक्षा आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आने वाले सालों में NEET परीक्षा धीरे-धीरे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) प्रारूप की ओर बढ़ने की उम्मीद है। NEET UG 2026 के संशोधित एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख से लगभग एक सप्ताह पहले जारी होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: मिथिला एक्सप्रेस में आग लगने से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, रेलवे ने किया चौंकाने वाला दावा

'भारत के ईंधन आयात पर पड़ रहा 81 दिन से चल रहे युद्ध का असर', जानिए पेट्रोल-डीजल की खरीद पर क्या बोली सरकार

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत