'धुरंधर' की शानदार सफलता के बाद एक्टर आर माधवन की मोस्ट अवेटेड बायोपिक ड्रामा 'G.D.N' की रिलीज डेट का आखिरकार ऐलान हो गया है, जिसका सभी को लंबे समय से इंतजार हो रहा था। मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया, जिससे यह पक्का हो गया है कि कृष्णकुमार रामकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नए जारी किए गए पोस्टर में माधवन को युवा GD Naidu के रूप में दिखाया गया है, जो भीड़ के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। सोशल मीडिया पर माधवन का ये पोस्टर छाया हुआ है।
आर माधवन की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज
फिल्म 'जीडीएन' का यह पोस्टर मशहूर उद्योगपति जीडी नायडू की झलक दिखाता है। पोस्टर में दुशारा विजयन और सत्यराज भी नजर आ रहे हैं। कृष्णकुमार रामाकुमार द्वारा निर्देशित और तिरंगा फिल्में के सहयोग से वर्गिस मूलन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'विजन। इनोवेशन। लेगेसी। #GDN — जी. डी. नायडू की असाधारण यात्रा से प्रेरित। 17 जुलाई, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।'
जीडी नायडू की जिंदगी बड़े पर्दे पर दिखाएंगे माधवन
आर माधवन के अलावा, इस फिल्म में सत्यराज, जयराम, प्रियमणि और दुशरा विजयन जैसे कलाकार हैं, जो अहम किरदारों में नजर आएंगे। GDN फिल्म उद्योगपति जीडी नायडू के जीवन पर आधारित है, जिन्हें अक्सर 'भारत का एडिसन' कहा जाता है। यह फिल्म उनकी प्रेरणादायक कहानी बताती है। यह फिल्म इस बात को जीवंत करती है कि कैसे भारत के सबसे महान आविष्कारकों में से एक ने अपने विचारों और आविष्कारों से दुनिया को बदल दिया।
आर माधवन का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो आर माधवन हाल ही में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने अजय सान्याल का किरदार निभाया था। अब वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'लेगेसी' में दिखाई देंगे। इस सीरीज में रघु ईसाकी, स्वासिका विजय, अभिषेक बनर्जी, गुलशन देवैया और 'द पोचर्स' की अभिनेत्री निमिषा सजयन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
ये भी पढे़ं-
वायरल 'देसी ब्लिंग' प्रपोजल के बाद, करण कुंद्रा संग शादी पर तेजस्वी ने दिया दिलचस्प जवाब