1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो की धांसू हॉरर-मिस्ट्री, जिसका हर सीन सस्पेंस से लबालब, IMDb रेटिंग 8.2, क्लाइमेक्स देख घूम जाएगा दिमाग

प्राइम वीडियो की धांसू हॉरर-मिस्ट्री, जिसका हर सीन सस्पेंस से लबालब, IMDb रेटिंग 8.2, क्लाइमेक्स देख घूम जाएगा दिमाग

 Published : May 21, 2026 09:04 pm IST,  Updated : May 21, 2026 09:04 pm IST

हॉरर-थ्रिलर कहानियां लोगों को बहुत पसंद है, जब किसी फिल्म में डर, सस्पेंस और दिमाग घुमा देने वाला रहस्य एक साथ देखने को मिलता है तो कहानी दर्शकों के दिलों-दिमाग में बस जाती है। 8 साल पुरानी ये फिल्म ओटीटी पर देख सकते हैं।

Tumbbad- India TV Hindi
दिमाग पर कब्जा कर लेगी प्राइम वीडियो की ये फिल्म Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIME VIDEO YT

हॉरर फिल्मों में दर्शकों को सबसे ज्यादा अगर कुछ देखना पसंद है तो वह बेचैन करने वाले सीन से लेकर पूरी तरह से रहस्यमयी दुनिया में डुबो देने वाला माहौल और साथ ही नींद उड़ा देने वाला खौफनाक सस्पेंस होना चाहिए। ये सभी चीजें एक बेहतरीन कहानी बनाने में मदद करती है, जिसमें उस काल्पनिक दुनिया के अनजान नियम को दिखाया जाता है जो हर पल बढ़ता सस्पेंस है। अगर आप ओटीटी पर ऐसी किसी हॉरर फिल्म की तलाश में है, जिसमें रहस्य, सस्पेंस, ख़ून-खराबा, दहशत और चौंकाने वाले पल देखना चाहते हैं तो इस फिल्म में देख सकते हैं। कमाल की बात यह है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी इसकी कहानी दिमाग में घूमती रहेगी।

खौफनाक रहस्य से भरी ये फिल्म

हम बात कर रहे हैं 'तुम्बाड' डार्क माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म की, जो लालच के विनाशकारी स्वभाव को दिखाती है। महाराष्ट्र के रहस्यमयी गांव तुम्बाड पर सेट यह कहानी एक ऐसे शापित परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देवताओं के खिलाफ जाकर 'हस्तर' की पूजा करता है। हस्तर एक ऐसा भूखा राक्षस है जिसे सोना जमा करने का जुनून है और जिसे सभी पौराणिक ग्रंथों से मिटाकर निकाल दिया गया है।

दमदार सस्पेंस से भरपूर कहानी

यह कहानी विनायक राव की है, जो तुम्बाड गांव का एक चालाक और लालची आदमी है। उसे पता चलता है कि उसकी बुरी तरह से शापित परदादी, जिसे एक बंद कमरे में जंजीरों से बांधकर रखा गया है और जो सदियों से एक सड़ती-गलती, मुरझाई हुई चुड़ैल के रूप में जीवित है। उसके पास हस्तर के छिपे हुए खजाने का राज है। बचपन में गांव छोड़ने के बाद, विनायक बड़े होने के बाद इस इरादे से लौटता है कि वह हस्तर के सोने के सिक्के चुराएगा। खजाने को हासिल करना एक बेहद डरावना और खतरनाक काम होता है, जिसके लिए वह अपनी जान को खतरे में डाल देता है। वह पके हुए गेहूं के आटे से बनी गोलियों का इस्तेमाल करके उस प्राचीन राक्षस को धोखा देने की कोशिश करता है और साथ ही बड़ी सावधानी से हस्तर की कभी न खत्म होने वाली थैली से सोने के सिक्के निकालने का फैसला करता है।

तुम्बाड फिल्म कहां देखनी चाहिए?

प्राइम वीडियो पर 'तुम्बाड' देख सकते हैं। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म के निर्देशक राही अनिल बर्वे और आनंद गांधी हैं। इसे मितेश शाह, आदेश प्रसाद, बर्वे और आनंद गांधी ने लिखा है। इसमें सोहम शाह ने विनायक राव की मुख्य भूमिका निभाई है। तुम्बाड को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है। तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है, जो 3 दिसंबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढे़ं-

TRP Report Week 19: 'वसुधा' के आगे तुलसी का ड्रामा-अनुपमा की डायलॉगबाजी पड़ी फीकी, नए शो ने मारी बाजी

70s का सुपरहिट चाइल्ड एक्टर, जिसने निभाया था अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल, 10 की उम्र में जीता नेशनल अवॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन