Tecno भारत में अपन एक और बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। टेक्नो का यह फोन 16 अक्टूबर को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्चिंग टीज की है। टेक्नो पहले ही भारत में इस सीरीज के दो फोन Tecno Spark 50 और Spark 50 Pro पेश कर चुका है।
कलर वेरिएंट्स हुए कंफर्म
Tecno Spark 50s 5G की खास बात ये है कि इसे iPhone 18 Pro वाले Burguny Red कलर के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन के कलर वेरिएंट्स भी लॉन्च डेट के साथ कंफर्म कर दिए हैं। यह फोन Burgundy Red के अलावा Breeze Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल हैंडल से फोन का टीजर भी जारी किया है। यह फोन 16 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Google Pixel जैसे कैमरा डिजाइन
कंपनी ने फोन का बैक पैनल भी दिखाया है। इसमें Google Pixel जैसे दिखने वाले कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। फोन को स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, फ्रंट में AMOLED स्क्रीन मिलेगी, जिसमें सेंटर अलाइंड पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है। Tecno ने इस सीरीज के Spark 50 Pro को भारत में 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस फोन में 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है।
Tecno Spark 50 जैसे फीचर्स!
Tecno Spark 50s के फीचर्स भी Spark 50 से मिलते-जुलते हो सकते हैं। यह फोन 6.78 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। Spark 50 की तरह ही फोन के बैक में 50MP का कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।
Spark 50 को भारत में 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में भी दमदार बैटरी दी जा सकती है। साथ ही, इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में IP64 रेटिंग दी जा सकती है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।
यह भी पढ़ें - Redmi का नया टैबलेट जल्द होगा लॉन्च, TDRA डेटाबेस में हुआ लिस्ट