1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL ने फिर दिया तोहफा, इस सस्ते प्लान में अब मिलेगी 380 दिनों की वैलिडिटी

BSNL ने फिर दिया तोहफा, इस सस्ते प्लान में अब मिलेगी 380 दिनों की वैलिडिटी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 14, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 12:48 pm IST

BSNL ने अपने लॉन्ग वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान में 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की है। सरकारी टेलीकॉम का यह ऑफर कल यानी 15 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।

BSNL Recharge plan- India TV Hindi
बीएसएनएल का सस्ता प्लान Image Source : BSNL

BSNL ने एक बार फिर से अपने करोड़ों यूजर्स के लिए खास तोहफा पेश किया है। कंपनी ने अपने सस्ते रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी है। यूजर्स को इस लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान में 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान अब 380 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा है।

380 दिनों की वैलिडिटी

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इसकी घोषणा की है। हालांकि, यह ऑफर 15 अक्टूबर यानी कल खत्म हो रहा है। कंपनी के पोस्ट के मुताबिक, यूजर्स को 2399 रुपये वाले 365 दिन वाले प्लान में 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी। BSNL का यह प्लान अब 380 दिनों की वैलिडिटी के साथ आ रहा है।

भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉल का लाभ मिलता है। साथ ही, पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलेगा। यूजर्स दिल्ली और मुंबई में भी MTNL के नेटवर्क पर फ्री रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, इसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जा रहा है। यूजर्स को कुल 760GB डेटा का लाभ मिलेगा।

जल्द शुरू होगी 5G सर्विस

BSNL ने निजी टेलीकॉम कंपनियों की तरह ही अपने यूजर्स के लिए 5G की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही इसकी शुरुआत दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से कर सकती है। कंपनी आने वाले महीनों में इसका ट्रायल शुरू करने वाली है। बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी ने 5G सर्विस को लेकर संकेत दिए हैं। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के दौरान BSNL के वरिष्ठ अधिकारी ने इसके संकेत दिए हैं।

कंपनी के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर विवेक दुआ ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी कई कंज्यूमर और नेटवर्क लेवल प्लेटफॉर्म को लॉन्च करते हुए मोबाइल कनेक्टिविटी की अगली पीढ़ी (5G) की ओर तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक दुआ ने कहा कि हम निश्चित तौर पर 5G की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। BSNL का 4G नेटवर्क भी अब वैसा ही काम कर रहा है। आने वाले दिनों में नेटवर्क का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Apple ने भारत में लॉन्च किए 4K TV समेत कई स्मार्ट होम गैजेट्स, मिलेंगे एडवांस AI फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।