1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किए 4K TV समेत कई स्मार्ट होम गैजेट्स, मिलेंगे एडवांस AI फीचर्स

Apple ने भारत में लॉन्च किए 4K TV समेत कई स्मार्ट होम गैजेट्स, मिलेंगे एडवांस AI फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 14, 2026 11:05 am IST,  Updated : Oct 14, 2026 11:05 am IST

Apple TV 4K 2026 भारत में लॉन्च हो गया है। इसके साथ कंपनी ने स्मार्ट होम डिवाइसेज HomePod Mini और Apple HomeView स्मार्ट डिस्प्ले भी पेश किया है। ये सभी डिवाइसेज Siri AI से लैस हैं।

Apple Home Devices- India TV Hindi
एप्पल के होम डिवाइसेज Image Source : APPLE

Apple ने अपने Welcom Home इवेंट में कई स्मार्ट होम डिवाइसेज पेश किए हैं, जो AI फीचर्स से लैस हैं। 13 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित इस इवेंट में क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी ने Apple TV 4K (2026), HomePod Mini 2 के साथ-साथ अपना पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView भी पेश किया है। एप्पल के ये डिवाइसेज भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में Apple Store पर सेल के लिए अगले महीने उपलब्ध कराए जाएंगे।

Apple TV 4K (2026)

एप्पल टीवी 4K या यह चौथा जेनरेशन है, जिसमें A19 Bionic चिप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका CPU पिछली जेनरेशन के मुकाबले 50% बेहतर काम करेगा। वहीं, GPU की परफॉर्मेंस भी लगभग दोगुनी बेहतर होगी। इसमें डेडिकेटेड AV1 डिकोडर दिया गया है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग को और बेहतर बनाता है।

एप्पल का यह स्मार्ट टीवी Siri AI के साथ इंटिग्रेटेड है। इसमें यूजर्स वॉइस कंट्रोल के जरिए अपने पसंदीदा टीवी और शोज देख पाएंगे। इसके साथ नया ब्लूटूथ रिमोट दिया या है। इसमें कंपनी ने 4 स्पीकर्स दिए हैं और इसे HomePod Mini के साथ पेयर किया जा सकता है। Apple TV 4K (4th Gen) की कीमत 39,900 रुपये है। इसे 13 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Apple HomePod Mini 2

Apple HomePod Mini 2 में कंपनी ने इन हाउस S10 चिप यूज किया है। इसमे कम्प्यूटेशनल ऑडियो फीचर यूज किया गया है, जो साउंड को डिजिटली ऑप्टिमाइज कर देता है। इसके अलावा इसमें Sound Glow नाम का नया फीचर दिया गया है। इसमें बेहतर और पर्सनलाइज्ड म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए Siri AI का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ आप कम्पैटिबल एप्पल डिवाइसेज कनेक्ट कर सकेंगे।

एप्पल का यह स्मार्ट होम गैजेट भारत में 18,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसे चार कलर ऑप्शन- पिंक, ग्रीन, ब्लू, व्हाइट और मिडनाइट कलर में खरीद सकते हैं। इसकी सेल 30 अक्टूबर को शुरू होगी।

Apple HomeView
Image Source : APPLEएप्पल होम व्यू

Apple HomeView

एप्पल का यह पहला स्मार्ट डिस्प्ले है, जो Siri AI फीचर से लैस है। इसमें 7 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक की है। इस स्मार्ट डिवाइस में घर के 6 सदस्यों का फेस रजिस्टर्ड कर सकते हैं। बाहरी लोगों के फेस दिखने पर यह अलर्ट कर देगा।

इस डिवाइस में AI बेस्ड सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें जरूरी ऐप्स जैसे कि मैसेज, कैलैंडर आदि भी दिए गए हैं, जो आपके डेली रूटीन को बताएगा। इसमें A18 चिप का इस्तेमाल किया गया है। यह लेटेस्ट iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साथ कंपनी ने वॉल माउंट भी दिया है, जिसकी मदद से यह डिस्प्ले घर की दीवार पर टांग सकेंगे।

Apple HomeView की कीमत 39,900 रुपये है। इसे चार कलर ऑप्शन- Silver, Starlight, Rose Pink और Space Gray में खरीद सकते हैं। इसकी सेल एप्पल स्टोर पर अगले महीने 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें - दिवाली से पहले बड़ा झटका, Realme ने 5000 रुपये तक महंगे किए नए लॉन्च हुए फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।