Apple ने पिछले महीने iPhone 18 Pro सीरीज को पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ को लॉन्च किया है। क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी ने एक और इवेंट की घोषणा की है, जो 13 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। कंपनी इसमें अपने नए MacBook समेत अन्य प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है। एप्पल ने इसे 'Welcome Home' इवेंट का नाम दिया है। इसमें कंपनी अपना पहला स्मार्ट होम प्रोडक्ट भी पेश कर सकती है। कंपनी इसके अलावा अगले साल की शुरुआत में भी इवेंट आयोजित कर सकती है, जिसमें iPhone 18 को लॉन्च किया जा सकता है।
Welcome Home इवेंट
एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग Greg Joswiak ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपकमिंग Welcome Home इवेंट की घोषणा की है। ग्रेग ने एक शॉर्ट वीडियो टीजर जारी करके इसके बारे में बताया है। 13 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले इस इवेंट में कंपनी अपना पहला स्मार्ट होम डिवाइस पेश कर सकती है।
पिछले दिनों भी एप्पल के स्मार्ट होम डिवाइसेज को लेकर लीक सामने आई थी। एप्पल का यह इवेंट न्यूयॉर्क के Tribeca में आयोजित किया जाएगा। एप्पल का यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार 13 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे आयोजित होगा। इसमें कंपनी पहले स्मार्ट हब, HomePod Mini और Apple TV 4K लॉन्च कर सकती है। यही नहीं, एप्पल इस महीने अपने MacBoook Pro के M6 चिप वाले मॉडल को भी पेश कर सकता है।
Apple Smart Home Hum
एप्पल का पहला स्मार्ट होम हब डिवाइस 6 या 7 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर दिया जा सकता है। यह Siri AI कम्पैटिबल होगा और A18 Bionic चिपसेट के साथ आएगा। यह स्मार्ट होम डिवाइसेज Amazon Alexa होम डिवाइसेज को टक्कर दे सकता है। अमेरिकी टेक कंपनी इस स्मार्ट होम डिवाइसेज के साथ नई कैटेगरी में एंटर करने की तैयारी में है।
Apple 4K TV
एप्पल इसके अलावा 4K TV को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्ट टीवी में फेस टाइम वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल सकता है। इसमें टेबलटॉ वर्जन के अलावा बिल्ट-इन स्पीकर दिया जाएगा। इस टीवी में भी Siri AI का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Vivo ने लॉन्च किया 10200mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा AMOLED डिस्प्ले