1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple Event Live: एप्पल इवेंट में लॉन्च होगा पहला फोल्डेबल आईफोन, iPhone Pro सीरीज में भी होगा अपग्रेड
  Live Now

Apple Event Live: एप्पल इवेंट में लॉन्च होगा पहला फोल्डेबल आईफोन, iPhone Pro सीरीज में भी होगा अपग्रेड

 Written By: Harshit Harsh
 Updated : Sep 09, 2026 10:07 pm IST

Apple अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के अलावा iPhone 18 Pro Series लॉन्च करने वाला है। इस साल एप्पल इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

Apple Event- India TV Hindi
एप्पल इवेंट Image Source : APPLE

Apple Event Live: एप्पल के सालाना इवेंट में कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के अलावा नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने वाली है। साथ ही, Apple Watch Ultra 2026 और Apple Watch 2026 पेश किए जाएंगे। इस साल एप्पल इवेंट में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल इवेंट में कंपनी iPhone 18 को लॉन्च नहीं करेगी। इसके अलावा iPhone Air के अगले मॉडल को भी पेश नहीं किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

पहला फोल्डेबल आईफोन

Apple अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को इस साल उतारने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे iPhone Duo या iPhone Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है। इसका लुक और डिजाइन सैमसंग के हाल में लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 की तरह होगा। यह भी चौड़े डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है।

यही नहीं, अपनी 20वीं एनिवर्सरी में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज दुनिया के पहला 2nm चिप के साथ पेश किए जा सकते हैं। ये सभी डिवाइसेज A20 Pro Bionic चिप के साथ आ सकते हैं, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। इस साल लॉन्च होने वाले डिवाइसेज के हार्डवेयर के साथ-साथ सॉफ्टवेयर में भी अपग्रेड मिलेगा।

एप्पल इवेंट 2026 के बड़े अनाउंसमेंट्स (संभावित)

  • iPhone 18 Pro लॉन्च
  • iPhone 18 Pro Max लॉन्च
  • एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra/iPhone Duo
  • Apple Watch Series 12
  • Apple Watch Ultra 3
  • नए AirPods
  • iOS 27 सॉफ्टवेयर अपडेट
  • एप्पल इवेंट के कैलेंडर में बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें - 15 सितंबर को लॉन्च होगा Redmi का 10000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, कंफर्म हुई डेट

 

Live updates :Apple Event 2026

Auto Refresh
Refresh
  • 10:07 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    iPhone Air का बदलेगा नाम?

    नई आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च होने से पहले एक नई जानकारी सामने आई है। iPhone Air को कंपनी रीब्रांड कर सकती है। इसे iPhone 18 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह डिवाइस आज आयोजित होने वाले एप्पल इवेंट में पेश नहीं किया जाएगा। अगले साल की शुरुआत में इसे iPhone 18e के नाम से पेश किया जा सकता है।

  • 10:05 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    iPhone 18 Pro के कलर वेरिएंट्स आए सामने

    आईफोन 18 प्रो के नए कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है। इस मॉडल में नया डार्क चेरी फिनिश देखने को मिल सकता है। पिछले दिनों यह कलर वेरिएंट ऑनलाइन लीक हुआ है। इसके अलावा नए आईफोन को डार्क ग्रे और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

    iPhone 18 Pro
    Image Source : MACWORLDआईफोन 18 प्रो (रयूमर्ड)

  • 10:00 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    एप्पल स्टोर हुआ ऑफलाइन

    iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च से पहले एप्पल स्टोर ऑफलाइन हो गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक स्टोर पर से सभी डिवाइसेज को अनलिस्ट कर दिया है। नए प्रोडक्ट लॉन्च होने के बाद ही एप्पल स्टोर पर डिवाइसेज फिर से दिखाई देंगे। हर साल की तरह इस साल भी एप्पल स्टोर से पुराने मॉडल को हटा दिया जाएगा।

  • 9:58 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    iPhone Duo का हैंड्स-ऑन वीडियो

    एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन का हैंड्स-ऑन वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ है। इस वीडियो में फोन के डिजाइन की झलक देखने को मिल रही है। पहले भी iPhone Duo/iPhone Ultra का कॉन्सेप्ट वीडियो सामने आ चुका है।

  • 9:55 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    एप्पल इवेंट कहां देखें लाइव?

    एप्पल इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। यही नहीं, Apple TV ऐप पर भी यह इवेंट लाइव देखा जा सकता है। भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे कीनोट शुरू होगा।

  • 9:53 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    छोटा डायनैमिक आईलैंड

    iPhone X के बाद पहली बार कंपनी के आईफोन में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन 18 प्रो सीरीज में फिजिकल बटन को हटाया जा सकता है। इसका डिजाइन iPhone 17 Pro की तरह ही होगा, लेकिन फ्रंट पैनल में छोटा डायनैमिक आईलैंड मिल सकता है।

  • 9:06 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    AirPods 5 में होगा अपग्रेड

    एप्पल इवेंट में कंपनी इस साल नए AirPods लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट में AirPods 5 की घोषणा हो सकती है, जो एडवांस एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आ सकता है। इसमें एप्पल का नया H3 चिप यूज किया जा सकता है। हालांकि, ऐसी खबरें भी सामने आ रही थी कि एप्पल के इस साल लॉन्च होने वाले एयरपॉड्स में कैमरा दिया जा सकता है।

    AirPods
    Image Source : APPLEएयरपॉड्स

  • 9:00 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    2nm चिप के साथ लॉन्च होंगे आईफोन

    इस साल लॉन्च होने वाले सभी iPhone में कंपनी पहली बार 2nm चिप यूज करने वाली है। ये सभी डिवाइस कंपनी के A20 Pro Bionic चिप के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। साथ ही, इनमें 12GB तक रैम का सपोर्ट मिल सकता है।

  • 8:46 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro, iPhone Duo की कीमत लीक

    एप्पल के इस साल लॉन्च होने वाले तीनों आईफोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। भारतीय टिप्स्टर योगेश बरार ने iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत के बारे में जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर ने अपने X हैंडल से दावा किया है कि iPhone 18 Pro को भारत में 1,44,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,59,900 रुपये होगी। वहीं, एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo/iPhone Ultra की कीमत 2,49,900 रुपये से शुरू होगी।

  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    क्या पूर्व सीईओ टिम कुक भी होंगे शामिल?

    एप्पल इवेंट में पूर्व सीईओ टिम कुक भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस बार वो कीनोट में दिखाई नहीं देंगे। वो एप्पल के अन्य स्टाफ की तरह दर्शक दीर्घा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस के लिए यह पहला बड़ा मौका होगा, जब वो दुनियाभर की मीडिया को संबोधित करेंगे। टिम कुक पिछली बार कुछ महीने पहले आयोजित हुए WWDC 2026 में कीनोट देते हुए नजर आए थे।

    Apple CEO Tim Cook
    Image Source : APPLEएप्पल सीईओ टिम कुक

  • 8:26 PM (IST)
    Posted by Harshit Harsh

    थोड़ी देर में शुरू होगा कीनोट

    एप्पल इवेंट का कीनोट थोड़ी देर में शुरू हो जाएगा। अमेरिका के क्यूपरटिनो स्थित एप्पल पार्क में यह सालाना इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस साल एप्पल के नए सीईओ John Ternus कीनोट को संबोधित करेंगे। कंपनी के पूर्व सीईओ टिम कुक का कार्यकाल कुछ दिनों पहले ही 31 अगस्त को खत्म हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक