Redmi Note 17 Pro Series की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। रेडमी की यह सीरीज भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगी। इस सीरीज में 10,000mAh की दमदार बैटरी और IP69K वाटर और डस्टप्रूफ रेटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह रेडमी की पहली सीरीज होगी, जिसमें कंपनी ने इतनी बड़ी बैटरी का यूज किया है। इससे पहले यह फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुकी है।
Xiaomi के सब ब्रांड की यह सीरीज ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट हो गई है। कंपनी ने इसके लिए डेडिकेटेड मैक्रो पेज भी बनाया है, जहां लॉन्च डेट के साथ-साथ फोन के मुख्य फीचर्स भी रिवील किए गए हैं। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इस फोन के भारत में लॉन्च किए जाने की बात कही थी।

रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज में कंपनी दो फोन Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च करने वाली है। इसके प्रो मैक्स मॉडल में 10,000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। वहीं, कंपनी Redmi Note 17 को पहले ही भारत में उतार चुकी है। यह फोन 8,000mAh की बैटरी के साथ आता है।
Redmi Note 17 Pro Series के फीचर्स (संभावित)
इस सीरीज के दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आएंगे। दोनों फोन के हार्डवेयर में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। ये 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकते हैं, जो 1.5K रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। वहीं, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक की होगी। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिल सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max में कंपनी Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट यूज करेगी। वहीं, प्रो मॉडल में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट यूज किया जा सकता है। ये दोनों फोन 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करेंगे।
इस सीरीज के प्रो मॉडल में 9,000mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं, प्रो मैक्स मॉडल में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें 100W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन OIS और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - 12 सितंबर को खत्म होगा BSNL का खास ऑफर, मिल रही 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी