1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi भारत में लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला पहला फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

Redmi भारत में लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला पहला फोन, कंपनी ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 01, 2026 02:03 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 02:24 pm IST

Redmi भारत में अपना 10000mAh बैटरी वाला पहला फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कंफर्म की है। रेडमी नोट 17 सीरीज का यह फोन इसी महीने पेश किया जा सकता है।

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स- India TV Hindi
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स Image Source : XIAOMI JAPAN

Highlights

  • Redmi Note 17 Pro Max को कंपनी ने भारत में आधिकारिक तौर पर टीज किया है।
  • यह चीनी कंपनी का पहला फोन होगा, जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • इस फोन को हाल ही में जापानी मार्केट में पेश किया गया है।

Redmi Note 17 Pro Max जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें कंपनी ने इसे अब तक का सबसे तगड़ा Max फोन बताया है। इस फोन में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। यह चीनी कंपनी का रेडमी ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा, जिसमें 10000mAh बैटरी मिलेगी।

Redmi Note 17 Pro Max को पिछले महीने जापान में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत JPY 79,980 (लगभग 47,900 रुपये) से शुरू होती है। यह फोन 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। रेडमी नोट 17 सीरीज में कंपनी ने केवल स्टैंडर्ड मॉडल को भारत में लॉन्च किया है। इसके दोनों प्रो और प्रो मैक्स मॉडल को अगले महीने एक साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है।

Redmi Note 17 Pro Max के फीचर्स

जापान में लॉन्च हुए रेडमी के इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक की है। इसमें डॉल्वी विजन, HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलेगा।

Redmi Note 17 Pro Max में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। साथ ही, फोन में Google Gemini बेस्ड AI फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi Note 17 Pro Max
Image Source : REDMIरेडमी नोट 17 प्रो मैक्स

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन OIS और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 10,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ जापान में लॉन्च किया गया है। वहीं, फोन में 27W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। रेडमी का यह फोन IP66 और IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में खराब नहीं होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - 2 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Philips का 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने डेट किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक