1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आया गेस्ट कॉल फीचर, ऑडियो-वीडियो कॉल में जोड़ पाएंगे बिना अकाउंट वाले नंबर

WhatsApp में आया गेस्ट कॉल फीचर, ऑडियो-वीडियो कॉल में जोड़ पाएंगे बिना अकाउंट वाले नंबर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 15, 2026 03:11 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 03:11 pm IST

WhatsApp यूजर्स के लिए गेस्ट कॉल फीचर रोल आउट हो गया है। अब वॉट्सऐप कॉल में वो यूजर भी इन्वाइट किए जा सकते हैं, जिनके पास वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है या वो वॉट्सऐप पर नहीं हैं।

WhatsApp Ghost Call- India TV Hindi
वाट्सऐप घोस्ट कॉल Image Source : UNSPLASH

WhatsApp ने फाइनली गेस्ट कॉल फीचर रोल आउट कर दिया है। इस फीचर के जरिए मेटा ने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर लोगों को एक-दूसरे के साथ कनेक्ट करना आसान बना दिया है। इस फीचर के जरिए ऑडियो या वीडियो कॉल में वो भी इन्वाइट किए जा सकते हैं, जो वॉट्सऐप यूज नहीं करते हैं या जिनका वॉट्सऐप अकाउंट नहीं है। कॉल इनिशिएट करने वाले यूजर्स गेस्ट को लिंक के जरिए ऑडियो या वीडियो कॉल में इन्वाइट कर सकते हैं। पिछले दिनों इस फीचर को बीटा वर्जन में देखा गया था।

WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस नए गेस्ट कॉल फीचर के बारे में जानकारी शेयर की है। आने वाले कुछ सप्ताह में वॉट्सऐप यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे। रेगुलर वॉट्सऐप कॉल की तरह गेस्ट कॉल भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहेंगे। यह फीचर वन-ओ-वन या ग्रुप कॉल दोनों में काम करेगा। इसमें एक साथ अधिकतम 32 लोग कॉल में जुड़ सकेंगे।

कैसे करेगा काम?

वॉट्सऐप गेस्ट कॉल फीचर इस्तेमाल करने के लिए होस्ट यानी कॉल इनिशिएट करने वाले यूजर के पास वॉट्सऐप अकाउंट होना जरूरी है। होस्ट अपने अकाउंट से गेस्ट कॉल का लिंक क्रिएट करके किसी भी रेंडम यूजर को भेज सकते हैं। जिनके पास इस कॉल का लिंक होगा वो बिना वॉट्सऐप अकाउंट क्रिएट किए या ऐप इंस्टॉल किए भी उस कॉल से कनेक्ट कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप का यह गेस्ट कॉल फीचर भी रेगुलर प्लेटफॉर्म की तरह पूरी तरह एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड रहेगा यानी सिक्योर रहेगा। होस्ट के पास कॉल में लोगों को जोड़ने और हटाने का अधिकार रहेगा।

WhatsApp Guest Calling
Image Source : WHATSAPPवॉट्सऐप गेस्ट कॉलिंग

कैसे इनिशिएट करें गेस्ट कॉल?

  • इसके लिए सबसे पहले वॉट्सऐप का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट करें।
  • फिर कॉल वाले ऑप्शन में जाएं और + आइकन पर टैप करें।
  • यहां कॉल लिंक क्रिएट करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • लिंक क्रिएट होने के बाद होस्ट SMS, Email या अन्य मैसेजिंग सर्विस के जरिए कॉल से जुड़ने के लिए किसी को इन्वाइट कर सकते हैं।
  • लिंक एक्सेपट करने वाले पार्टिशिपेंट गेस्ट कॉल में जुड़ पाएंगे।
  • इसमें एक बार में अधिकतम 32 लोग ही कॉल में जुड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि लिंक केवल 31 लोगों को भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - itel ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।