1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Tecno ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन

Tecno ने भारत में लॉन्च किया 6500mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 16, 2026 01:10 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 01:10 pm IST

Tecno Spark Go 50s 5G भारत में लॉन्च हो गया है। टेक्नो स्पार्क 50 सीरीज का यह तीसरा फोन है, जिसे कंपनी ने बजट फ्रेंडली प्राइस में उतारा है। फोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

Tecno Spark 50s 5G- India TV Hindi
टेक्नो स्पार्क 50एस 5जी Image Source : TECNO

Tecno ने भारत में 6500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन लॉन्च किया है। टेक्नो का यह फोन Spark 50 सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में Spark 50 और Spark 50 Pro भारतीय बाजार में उतारा है। ये दोनों फोन भी बजट प्राइस रेंज में पेश किए थे। कंपनी ने पिछले दिनों ही अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन की लॉन्चिंग कफर्म की थी। टेक्नो के इस बजट फ्रेंडली फोन का मुकाबला Realme, Redmi, Infinix, Vivo जैसे ब्रांड के बजट फ्रेंडली फोन से होगा।

Tecno Spark 50s की कीमत

टेक्नो का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। इस फोन की सेल 20 अक्तूबर को केवल ऑफलाइन स्टोर पर आयोजित की जाएगी। इसे दो कलर ऑप्शन- Burgundy Red और Breeze Blue में खरीदा जा सकता है।

  • 6GB RAM + 128GB - 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 22,999 रुपये

Tecno Spark 50s के फीचर्स

Tecno Spark 50s को भारत में 6.78 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन का डिस्प्ले HD+ यानी 720 x 1600 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

यह फोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसके साथ IP64 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होता है। इसमें 6,500mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Tecno Spark 50s फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 6500mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16

कैमरे की बात करें तो इसके बैक में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। फोन के कैमरे का डिजाइन Google Pixel से इंस्पायर्ड है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, 5G, 4G LTE, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - iPhone Duo की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।