1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8400mAh बैटरी वाला गेमिंग फोन, मिलेगा सबसे तेज प्रोसेसर

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 8400mAh बैटरी वाला गेमिंग फोन, मिलेगा सबसे तेज प्रोसेसर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 15, 2026 03:44 pm IST,  Updated : Oct 15, 2026 03:46 pm IST

Red Magic 12 Pro+ गेमिंग फोन लॉन्च हुआ है। चीनी कंपनी का यह दमदार गेमिंग फोन 8,400mAh की बैटरी के साथ आता है। साथ ही, इसमें कंपनी ने 2nm चिपसेट यूज किया है। यह 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है।

RedMagic Gaming Smartphone Launch- India TV Hindi
रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च Image Source : REDMAGIC

Red Magic ने अपना एक और तगड़ा गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह गेमिंग फोन Red Magic 12 Pro+ के नाम से पेश किया गया है। इस फोन में कंपनी ने 8,400mAh की दमदार बैटरी दी है। साथ ही, यह Qualcomm के नए लॉन्च हुए 2nm चिपसेट के साथ आता है। यह फोन फिलहाल केवल घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया गया है।

Red Magic 12 Pro+ की कीमत

रेड मैजिक का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 6999 (लगभग 99,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 7999 (1,13,500 रुपये) और CNY 8999 (लगभग 1,27,500 रुपये) है। इसे तीन कलर ऑप्शन- Dark Night Transparent, Silver Wing Transparent और Ice Blue Transparent में खरीदा जा सकता है।

  • 12GB RAM + 256GB - CNY 6999 (लगभग 99,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB - CNY 7999 (1,13,500 रुपये)
  • 16GB RAM + 1TB - CNY 8999 (लगभग 1,27,500 रुपये)

चीनी कंपनी इसके अलावा एक लिमिटेड एडिशन मॉडल भी शोकेस किया है, जो गोल्डेन सागा कलर में आता है। इस फोन में 24GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने इसके लिमिटेड एडिशन वाले मॉडल की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Red Magic 12 Pro+ के फीचर्स

इस गेमिंग फोन में 6.85 इंच का 2K X11 OLED पैनल यूज किया गया है। फोन का डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक की है। OnePlus 16 में भी यही डिस्प्ले पैनल यूज किया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में इसके साथ डेडिकेटेड R5 गेमिंग और G1 डिस्प्ले चिप दिया गया है।

RedMagic 12 Pro+ 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.85 इंच, X11 OLED, 185Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 8400mAh, 100W, 80W
कैमरा 50MP + 50MP, 16MP
OS Android 17, RedMagicOS 17

इस फोन में 16GB तक LPDDR5T रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह गेमिंग फोन 8,400mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। साथ ही, यह फोन 50MP के अल्ट्रा वाइड और 16MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। यह Android 17 पर बेस्ड RedMagic OS पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, Bluetooth 5.3, NFC, IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - WhatsApp में आया गेस्ट कॉल फीचर, ऑडियो-वीडियो कॉल में जोड़ पाएंगे बिना अकाउंट वाले नंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।