1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo V80 और Vivo X Fold 6 की भारत में सेल शुरू, मिल रहा स्पेशल ऑफर

Vivo V80 और Vivo X Fold 6 की भारत में सेल शुरू, मिल रहा स्पेशल ऑफर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 13, 2026 03:28 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 03:29 pm IST

Vivo V80 और Vivo X Fold 6 को आज यानी 13 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वीवो के ये दोनों फोन पहली सेल में कम प्राइस में खरीदे जा सकते हैं।

Vivo X Fold 6- India TV Hindi
वीवो एक्स फोल्ड 6 Image Source : VIVO

Vivo के पिछले सप्ताह लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन X Fold 6 की सेल शुरू हो गई है। साथ ही, Vivo V80 की सेल भी आज यानी 13 अक्टूबर से भारत में शुरू हो गई है। वीवो के ये दोनों फोन पहली सेल में काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। कंपनी फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट, कैशबैक के साथ-साथ नो-कॉस्ट EMI ऑफर दे रही है।

Vivo X Fold 6 पर ऑफर

वीवो का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी कीमत 2,19,999 रुपये है। इसे Nebula Teal और Prism Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन को 7,333 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है। इसकी खरीद पर 26,400 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

Vivo V80 पर ऑफर

वीवो V सीरीज का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 69,999 रुपये और 79,999 रुपये है। इस फोन को Stellar Black, Horizon Blue और Sunrise Anthem कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी खरीद पर भी कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का लाभ मिल सकता है।

Vivo V80
Image Source : VIVOवीवो वी80 की सेल

Vivo X Fold 6 के फीचर्स

वीवो का यह फोन 8.02 इंच के फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, इसमें 6.51 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया ह। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट के साथ आता है, जिसके साथ  12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।

इसमें 6900mAh की बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसके बैक में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए 20MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है।

Vivo V80 के फीचर्स

Vivo V सीरीज के इस फोन में 6.59 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 7200mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 50MP के दो और 8MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Oppo Find X10 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेगा 200MP कैमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।