1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo के दो तगड़े फोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की दमदार बैटरी

Vivo के दो तगड़े फोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की दमदार बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 06, 2026 03:07 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 03:43 pm IST

Vivo V80 और Vivo S2 FE भारत में लॉन्च हो गए हैं। वीवो के ये फोन दमदार बैटरी के साथ आते हैं। साथ ही, इनमें दमदार कैमरा और डिस्प्ले मिलता है। इनमें से एक फोन 10000mAh बैटरी के साथ आता है।

Vivo S2 FE- India TV Hindi
वीवो एस2 एफई Image Source : VIVO

Highlights

  • Vivo ने अपने NEXT 2026 इवेंट में कई तगड़े फोन लॉन्च किए हैं।
  • कंपनी ने अपना 10,000mAh बैटरी वाला पहला फोन Vivo S2 FE पेश किया है।
  • इसके अलावा Vivo V80 5G को भी भारत में लॉन्च किया गया है।

Vivo ने भारत में अपने दो मिड बजट के फोन पेश कर दिए हैं। वीवो के इन दोनों फोन की खास बात ये है कि इनमें दमदार बैटरी के साथ तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। Vivo S2 FE और Vivo V80 को कंपनी ने भारत में पेश किया है। इसके साथ कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 भी भारतीय बाजार में उतार दिया है। यही नहीं, कंपनी ने पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट भी शोकेस किया है।

Vivo S2 FE की कीमत

Vivo S2 FE को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 42,999 रुपये में आता है। इस फोन को Stellar Green, Titan Black और Zen White कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 20 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत सभी लीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के पास आयोजित की जाएगी। कंपनी फोन की खरीद पर 10% इंस्टैंट कैशबैक और 10% एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रही है।

  • 6GB RAM + 128GB - 38,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 42,999 रुपये

Vivo V80 की कीमत

वीवो V सीरीज के इस फोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 69,999 रुपये और 79,999 रुपये है। इस फोन को Stellar Black, Horizon Blue और Sunrise Anthem कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वीवो का यह फोन 13 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

  • 8GB RAM + 128GB - 62,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 69,999 रुपये
  • 8GB RAM + 512GB - 79,999 रुपये

Vivo V80 5G
Image Source : VIVOवीवो वी80 5जी

Vivo S2 FE के फीचर्स

वीवो का यह फोन हाल में लॉन्च हुए Vivo S2 का फैन एडिशन है। इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Q10 डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा।

Vivo S2 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300e
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 10000mAh, 44W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, OriginOS 6

Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS, BeiDou, GLONASS, GALILEO और QZSS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo V80 के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.59 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है।

Vivo V80 फीचर्स
डिस्प्ले 6.59 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
स्टोरेज 8GB, 512GB
बैटरी 7200mAh, 90W
कैमरा 50MP + 50MP + 8MP, 50MP
OS Android 17, OriginOS 7

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो OIS और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 7,200mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 + IP69 रेटेड है।

यह भी पढ़ें - Flipkart Sale से पहले Google का बड़ा झटका, 6000 रुपये महंगा हुआ Pixel 10a, जानें कैसे मिलेगा सस्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।