1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart Sale से पहले Google का बड़ा झटका, 6000 रुपये महंगा हुआ Pixel 10a, जानें कैसे मिलेगा सस्ता

Flipkart Sale से पहले Google का बड़ा झटका, 6000 रुपये महंगा हुआ Pixel 10a, जानें कैसे मिलेगा सस्ता

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 06, 2026 01:14 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 01:14 pm IST

Google Pixel 10a भारत में महंगा हो गया है। गूगल का यह अफोर्डेबल पिक्सल डिवाइस अब लॉन्च प्राइस से 6,000 रुपये महंगा मिल रहा है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल से पहले यूजर्स को बड़ा झटका दिया है।

Google pixel 10a- India TV Hindi
गूगल पिक्सल 10ए Image Source : GOOGLE STORE

Google ने इस साल लॉन्च हुए अपने सस्ते Pixel फोन की कीमत में 6000 रुपये का इजाफा कर दिया है। गूगल का यह फोन Pixel 10 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन है। इस फोन में 5100mAh की दमदार बैटरी, 48MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने अगस्त में Pixel 11 सीरीज पेश की है, जिसे पिछले साल आए Pixel 10 सीरीज के मुकाबले महंगा लॉन्च किया गया है।

क्या है नई कीमत?

Google Pixel 10a की कीमत में 6,000 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। यह फोन अब नई कीमत के साथ Google Store पर लिस्ट किया गया है। इसे भारत में 49,999 रुपये की प्राइस में पेश किया गया था। गूगल का यह स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट - 8GB RAM + 256GB में आता है। प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत अब 55,999 रुपये हो गई है। इसे Lavender, Berry, Fog और Obsidian चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

कहां मिलेगा सस्ता?

Google Pixel 10a को अपकमिंग Flipkart Big Billion Days में सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी इस सेल में पुराने प्राइस में उपलब्ध करा सकती है। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा। इस तरह से गूगल का यह फोन 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली Big Billion Days Sale में सस्ता खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने सेल से पहले प्राइस हाइक करके यूजर्स को झटका दे दिया है।

Google Pixel 10a के फीचर्स

यह फोन 6.3 इंच के Actua pOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिसे 7 साल तक अपग्रेड किया जा सकता है।

Google Pixel 10a फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, pOLED, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G4, Titan M2
स्टोरेज 8GB + 256GB
बैटरी 5100mAh, 30W
कैमरा 48MP + 13MP, 13MP
OS Android 16

Pixel 10a में Tensor G4 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ इन-हाउस M2 सिक्योरिटी चिप दिया गया है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 5100mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 48MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का ही कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 12 Series में होगा बड़ा अपग्रेड! IMEI डेटाबेस में सामने आई डिस्प्ले डिटेल्स

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।