1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google लाया सस्ता वाला Pixel फोन, Flipkart पर शुरू हुआ प्री-ऑर्डर, जानें क्या है खास

Google लाया सस्ता वाला Pixel फोन, Flipkart पर शुरू हुआ प्री-ऑर्डर, जानें क्या है खास

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 18, 2026 09:36 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 09:46 pm IST

Google Pixel 10a का इंतजार खत्म हो गया है। गूगल का यह सस्ता पिक्सल फोन भारत में लॉन्च हो गया है। फोन को फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी खरीद पर कई तरह का डिस्काउंट मिल रहा है।

गूगल पिक्सल 10a- India TV Hindi
गूगल पिक्सल 10a Image Source : GOOGLE INDIA

Google ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपना सस्ता Pixel फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 9a का अपग्रेड होगा। Google Pixel 10a का डिजाइन पिछले साल आए फोन की तरह ही है। हालांकि, फोन के फीचर्स में कंपनी ने कई बड़े अपग्रेड किए हैं। गूगल पिक्सल 10a में 5100mAh की दमदार बैटरी, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने फोन का प्री-ऑर्डर Flipkart पर शुरू कर दिया है।

Google Pixel 10a की कीमत

गूगल का यह सस्ता Pixel फोन 49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। अगर, आपके पास डिस्काउंट कूपन है तो आप 2,000 रुपये और बचा सकते हैं। इसके अलावा फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

गूगल का यह फोन Flipkart से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत में फोन की सेल 6 मार्च को शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट के अलावा गूगल इंडिया ई-स्टोर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। यह फोन Lavender, Berry, Fog और Obsidian कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Google Pixel 10a launch
Image Source : MADE BY GOOGLEगूगल पिक्सल 10a भारत में लॉन्च

Google Pixel 10a के फीचर्स

गूगल के इस सस्ते पिक्सल फोन में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। वहीं, डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी इसके साथ 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपग्रेड ऑफर कर रही है।

Pixel 10a में Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने इन-हाउस M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर दिया है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5,100mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, WiFi 6e, Bluetooth 6, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का मेन OIS और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 10a फीचर्स
डिस्प्ले 6.3 इंच, pOLED, 120Hz
प्रोसेसर Tensor G4, Titan M2
स्टोरेज 8GB + 256GB
बैटरी 5100mAh, 30W
कैमरा 48MP + 13MP, 13MP
OS Android 16

यह भी पढ़ें - Google भारत में करेगा 1.35 लाख करोड़ रुपये का बड़ा निवेश, अमेरिका तक समुद्र के अंदर बिछेगी केबल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक