Highlights
- Google Pixel 12 सीरीज के डिस्प्ले से लेकर चिपसेट और कैमरा में अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
- गूगल की इस सीरीज में कंपनी चार नए मॉडल अगले साल पेश कर सकती है।
- इस सीरीज के सभी मॉडल को IMEI डेटाबेस में देखा गया है।
Google Pixel 11 सीरीज को लॉन्च हुए कुछ महीने ही हुए हैं और अपकमिंग Pixel 12 सीरीज के बारे में जानकारियां सामने आने लगी हैं। गूगल की यह फ्लैगशिप सीरीज हाल ही में GSMA IMEI डेटाबेस में देखी गई है। Pixel 11 सीरीज की तरह ही अपकमिंग सीरीज में भी चार फोन लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें Google Pixel 12, Pixel 12 Pro, Pixel 12 Pro XL और Pixel 12 Pro Fold शामिल हैं। अपकमिंग सीरीज को Android 18 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही, चिपसेट और कैमरे में अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
मॉडल नंबर हुआ रिवील
OVR Plus (Ref.) से मिली जानकारी के मुताबिक, Google Pixel 12 सीरीज के सभी मॉडल GSMA IMEI डेटाबेस में देखे गए हैं। यहां उनके मॉडल नंबर सामने आए हैं। यह सीरीज अगले साल की दूसरी छमाही में पेश की जा सकती है। लिस्टिंग के मुताबिक, Pixel 12 सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल GC0QU मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। वहीं, Pixel 12 और Pixel 12 Pro XL का मॉडल नंबर क्रमशः GWU59 और G7U1Y है। इस सीरीज के अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस का मॉडल नंबर G4D5D है।
डिस्प्ले डिटेल्स आई सामने
लीक के मुताबिक, स्टैंडर्ड पिक्सल 12 फोन में 1080 x 1200 पिक्सल रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, Pixel 12 Pro में 1280 x 2824 पिक्सल और Pixel 12 Pro XL में 1344 x 2952 पिक्सल वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। गूगल पिक्सल 12 प्रो फोल्ड के डिस्प्ले रेजलूशन की बात करें तो इसमें 2296 x 2404 पिक्सल वाला इनर या मेन डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले के रेजलूशन में इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। Pixel 11 Fold में 2076 x 2152 पिक्सल वाला मेन डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Tensor G7 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा।
Google Pixel 11 सीरीज को भारत में अगस्त 2026 में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने चार फोन Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पेश किया है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है। इस सीरीज के सभी फोन Tensor G6 चिपसेट, 12GB रैम और AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें - BSNL का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मिलेगा 1 लाख का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, साथ में कई बेनिफिट्स