1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7 साल बाद Vivo ने भारत में लॉन्च किया S सीरीज का फोन, मिलती है 7050mAh की बैटरी

7 साल बाद Vivo ने भारत में लॉन्च किया S सीरीज का फोन, मिलती है 7050mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 06, 2026 12:10 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 02:15 pm IST

Vivo ने भारत में अपना नया मिड बजट फोन लॉन्च किया है। वीवो का यह फोन S सीरीज का दूसरा फोन है। कंपनी ने Vivo S1 को करीब 7 साल पहले लॉन्च किया था।

Vivo S2- India TV Hindi
वीवो एस2 Image Source : VIVO INDIA

Vivo ने 7 साल के बाद अपने S सीरीज के दूसरे फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। चीनी कंपनी का यह फोन Vivo S2 के नाम से पेश किया गया है। इस फोन में 32MP कैमरा और 7050mAh की बैटरी दी है। इस फोन को मिड बजट प्राइस रेंज में पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी इस सीरीज में एक और फोन भारत में जल्द लॉन्च करेगी। इसे लेकर पिछले दिनों लीक सामने आई है। Vivo S2 5G को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

कितनी है कीमत?

Vivo S2 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है। वीवो का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze में आता है। इसे कंपनी ने भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

  • 8GB RAM + 128GB - 39,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 44,999 रुपये

Vivo S2 5G Launched
Image Source : VIVOवीवो एस2 भारत में लॉन्च

Vivo S2 5G के फीचर्स

वीवो का यह फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.83 इंच का बड़ा 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है। साथ ही, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Vivo S2 फीचर्स
डिस्प्ले 6.83, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 Turbo
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 7050mAh, 44W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, OriginOS 6

Vivo S2 में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 दिया गया है। यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा। इसमें 7050mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। इसमें कंपनी ने बाईपास चार्जिंग फीचर दिया है।

यह भी पढ़ें - Apple की भारत में रिकार्ड तोड़ कमाई, बेच डाले 87 हजार करोड़ रुपये के iPhone

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक