1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. RedMagic ने लॉन्च किया 8400mAh बैटरी वाला दमदार गेमिंग फोन, मिलेगा सबसे फास्ट प्रोसेसर

RedMagic ने लॉन्च किया 8400mAh बैटरी वाला दमदार गेमिंग फोन, मिलेगा सबसे फास्ट प्रोसेसर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 04, 2026 01:38 pm IST,  Updated : Nov 04, 2026 01:38 pm IST

RedMagic 12 Pro गेमिंग स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च हो गया है। यह चीन में लॉन्च हुए RedMagic 12 Pro+ का टोन्ड डाउन मॉडल है, जिसके फीचर्स लगभग एक जैसे हैं।

RedMagic 12 Pro- India TV Hindi
रेडमैजिक 12 प्रो Image Source : REDMAGIC

RedMagic ने कुछ सप्ताह पहले चीनी मार्केट में RedMagic 12 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब रेडमैजिक ने इस सीरीज में प्रो मॉडल ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। रेडमैजिक का यह गेमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए RedMagic 12 Pro+ जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें भी कंपनी ने 8,400mAh की बैटरी मिलती है और यह Qualcomm के लॉन्च हुए सबसे तेज प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 पर काम करता है।

RedMagic 12 Pro की कीमत

इस गेमिंग स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 949 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 90,000 रुपये है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः $1,049 (लगभग 99,400 रुपये) और $1,199 (1,13,600 रुपये) है। इसे दो कलर ऑप्शन- ट्रांसपैरेंट ब्लैक और Subzero में लॉन्च किया गया है।

  • 12GB RAM + 256GB - $949 (90,000 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB - $1,049 (लगभग 99,400 रुपये)
  • 16GB RAM + 1TB - $1,199 (1,13,600 रुपये)

RedMagic 12 Pro के फीचर्स

इस गेमिंग फोन में 6.85 इंच का 2K X11 OLED पैनल यूज किया गया है। फोन का डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक की है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में इसके साथ डेडिकेटेड R5 गेमिंग और G1 डिस्प्ले चिप दिया गया है।

RedMagic 12 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.85 इंच, X11 OLED, 185Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
स्टोरेज 12GB, 1TB
बैटरी 8400mAh, 80W, 50W
कैमरा 50MP + 50MP, 16MP
OS Android 17, RedMagicOS 17

इस फोन में 12GB तक LPDDR5T रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह गेमिंग फोन 8,400mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। साथ ही, यह फोन 50MP के अल्ट्रा वाइड और 16MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। यह Android 17 पर बेस्ड RedMagic OS पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, Bluetooth 5.3, NFC, IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Oppo Find X10 Ultra में मिलेगी 8000mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।