चीनी कंपनी Honor एक ऐसे स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रही है, जिसमें 15,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। ऑनर पहले भी 10,000mAh बैटरी के कई फोन मार्केट में उतार चुका है। ऑनर का यह फोन आने वाले कुछ सप्ताह में घरेलू मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल Honor Win 2 सीरीज लॉन्च की है, जो 12,070mAh की दमदार बैटरी के साथ आती है। इस सीरीज में कंपनी ने Honoe Win Turbo 2 और Honor Win RT 2 मॉडल पेश किए हैं।
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन 14,000mAh से लेकर 15,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। फोन की बैटरी कैपेसिटी के अलावा अन्य किसी फीचर की जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है। अपने पोस्ट में DCS ने दावा किया है कि इस बैटरी को सिंगल चार्ज में करीब एक सप्ताह इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Honor Win 2 Series के फीचर्स
ऑनर की यह सीरीज 12,070mAh की दमदार बैटरी के साथ आती है। इस सीरीज के दोनों फोन में बड़ी बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। इस सीरीज के दोनों फोन में 2K रेजलूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट का OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
Honor Win 2 सीरीज के दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करते हैं। इनमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है। ये दोनों फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। ये फोन वाटर और डस्टप्रूफ फीचर्स के साथ आते हैं। ऑनर के ये दोनों फोन 200MP के मेन OIS सेंसर पर आते हैं। इनमें 12MP का सेकेंडरी और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Honor ने हाल ही में X9e स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन भी बड़ी 8560mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 6.79 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया है। साथ ही, यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 50MP + 50MP के डुअल कैमरा के साथ आता है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें - HP ने भारत में लॉन्च किए दो दमदार लैपटॉप, मिलेगा 32GB रैम और 1TB स्टोरेज