HP ने भारत में अपने दो दमदार लैपटॉप- OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लॉन्च कर दिया है। एचपी के ये दोनों लैपटॉप AI फीचर्स से लैस हैं। इन दोनों लैपटॉप को खास तौर पर बिजनेस प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर उतारा गया है। इनमें OLED डिस्प्ले पैनल, Intel Core 7 चिपसेट और 32GB रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
HP OmniBook 5, ProBook 4 G2iS की कीमत
एचपी के OmniBook 5 को भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी प्री-बुकिंग 10 नवंबर को शुरू किया जाएगा। ऑफर के बाद यह लैपटॉप 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस लैपटॉप को एचपी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
HP ProBook 4 G2iS 14 को 86,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप 6 नवंबर से खरीदा जा सकेगा। इसे मिस्ट सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसके एटमोस्फेरिक ब्लू और इकलिप्स ग्रे कलर वेरिएंट को दिसंबर 2026 से खरीदा जा सकेगा।
HP OmniBook 5, ProBook 4 G2iS के फीचर्स
एचपी के ये दोनों लैपटॉप 14 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन दोनों लैपटॉप में हाई रेजलूशन वाली स्क्रीन मिलती है। इनमें 14 इंच का 2.8K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ एचपी आई ईज टेक्नोलॉजी दी गई है। हालांकि, इन दोनों लैपटॉप में अलग-अलग कैमरा सेटअप मिलता है। HP OmniBook 5 में कंपनी ने IR कैमरा दिया है, जो FHD रेजलूशन को सपोर्ट करता है। वहीं, ProBook में कंपनी ने FHD HDR कैमरा यूज किया है।
HP के ये दोनों लैपटॉप Intel Core 7 चिपसेट पर काम करता है। इनमें CPU के साथ-साथ GPU और NPU का भी सपोर्ट मिलता है। OmniBook 5 में 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं, ProBook 4 में 32GB रैम के साथ 1TB तक का सपोर्ट मिलता है। ये दोनों ही लैपटॉप Windows Hello फेशियल रेकोग्नेशन और डुअल माइक्रोफोन जैसे फीचर्स से लैस हैं।
एचपी के इन दोनों लैपटॉप में Poly Studio और DTS:X Ultra डुअल स्पीकर्स मिलते हैं। इनमें एआई बेस्ड नॉइज रिडक्शन फीचर भी मिलता है ताकि कॉल के दौरान बैकग्राउंड कॉल्स को रिमूव किया जा सकता है। इन दोनों लैपटॉप को बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए लॉन्च किया गया है, जिसकी वजह से इनमें प्राइवेसी कैमरा यूज किया गया है। बैटरी की बात करें तो ProBook में 70Wh की बैटरी दी गई है। वहीं, OmniBook में 65Wh की बैटरी मिलती है। ये पतले और लाइटवेट में आते हैं।
यह भी पढ़ें - Redmi Turbo 6 Max में मिलेगा 7 इंच का बड़ा डिस्प्ले, सामने आए कई फीचर्स