1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. HP ने लॉन्च किया दमदार फीचर वाला Android टैबलेट, लैपटॉप की तरह कर सकते हैं यूज

HP ने लॉन्च किया दमदार फीचर वाला Android टैबलेट, लैपटॉप की तरह कर सकते हैं यूज

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 06, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 04:17 pm IST

HP ने भारत में अपने 2-इन-1 टैबलेट पीसी OmniPad 12 लॉन्च कर दिया है। एचपी का यह टैबलेट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसे लैपटॉप की तरह भी यूज कर सकते हैं।

HP OmniPad 12- India TV Hindi
एचपी ओमनीपैड 12 Image Source : HP INDIA

HP ने OmniPad 12 की सेल भारत में शुरू कर दी है। एचपी ने इस टैबलेट को कुछ समय पहले ही पेश किया था। यह एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसे आप लैपटॉप की तरह भी यूज कर सकते हैं। कंपनी का यह टैबलेट Qualcomm के दमदार चिपसेट, बड़ी बैरी समेत तगड़े फीचर्स से लैस है। इसके साथ कंपनी डिटेचेबल कीबोर्ड भी दे रही है। कंपनी अपनी OmniBook लैपटॉप सीरीज के लिए जानी जाती है। यह HP का लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किए जाना वाला OmniPad टैबलेट है।

HP OmniPad 12 की कीमत

एचपी का यह टैबलेट भारत में 48,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस टैबलेट पीसी के वेरिएंट्स की कंपनी ने फिलहाल घोषणा नहीं की है। फिलहाल ये 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने LPDDR5-3200 MT/s का ऑनबोर्ड रैम दिया है, जिसके साथ UFS स्टोरेज मिलता है।

इस टैबलेट को आप डेनिम ब्लू और मिटिऑर सिल्वर दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसे कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स से भी खरीद सकते हैं। इसकी खरीद पर 5000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर 20 अगस्त तक मिलेगा। इसके साथ 96,000 रुपये तक के AI एजेंट्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

HP OmniPad 12 के फीचर्स

इस टैबलेट में 12 इंच का 2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 400 निट्स तक की है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट के चारों ओर पतले बेजल्स दिए गए हैं। इस टैबलेट में Qualcomm Snapdragon SM6475Q चिपसेट दिया गया है। साथ ही, इसमें क्वालकॉम का इंटिग्रेटेड चिपसेट मिलेगा, जो 6 कोर को सपोर्ट करता है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

HP OmniPad 12 फीचर्स
डिस्प्ले 12 इंच, 2K, 90Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon SM6475Q
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 31Wh, 33W
कैमरा 8MP
OS Android 16

यह टैबलेट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह टैबलेट 2-इन-1 यूज के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ कंपनी डिटेचेबल कीबोर्ड दे रही है, जिसे आप लैपटॉप की तरह यूज कर सकते हैं। एचपी का यह टैबलेट 8MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है, जिसका इस्तेमाल वीडियो कॉलिंग के लिए किया जाता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB Type C पोर्ट दिया गया है। कंपनी इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर ऑफर करती है। वहीं, इसमें 31Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट 90 मिनट में 90% तक चार्ज हो जाता है।

यह भी पढ़ें - 949 रुपये में लॉन्च हुआ कॉल रिकॉर्डिंग वाला फीचर फोन, मिलती है 1000mAh की बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक