1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 21 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Dell का नया लैपटॉप लॉन्च, मिलेगा 16GB रैम

21 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Dell का नया लैपटॉप लॉन्च, मिलेगा 16GB रैम

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 04, 2026 04:15 pm IST,  Updated : Nov 04, 2026 04:16 pm IST

Dell ने भारत में अपना एक और दमदार लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में 14 इंच की स्क्रीन दी गई है और यह 21 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आता है।

Dell 14s launched- India TV Hindi
डेल 14एस लॉन्च Image Source : DELL

Dell ने भारत में अपना एक और नया लैपटॉप लॉन्च किया है। डेल का यह लैपटॉप बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें सिंगल चार्ज में 21 घंटे का बैकअप मिलेगा। इससे पहले भी कंपनी ने Dell XPS 13 टचस्क्रीन वाला लैपटॉप लॉन्च किया है। यह लैपटॉप प्रीमियम सेगमेंट में आता है, जिसकी कीमत 1,80,990 रुपये से शुरू होती है।

Dell 14S की कीमत

डेल का यह लैपटॉप भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप को कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके सभी मॉडल लीनन फिनिश के साथ आते हैं। इसे डेल के एक्सक्लूसिव स्टोर्स के अलावा मेजर ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

इसकी सेल नवंबर के आखिर में शुरू होगी। कंपनी लैपटॉप की खरीद पर जीरो डाउनपेमेंट ऑफर कर रही है। साथ ही, 10,000 रुपये वाला एक साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन मिलता है, जिसके लिए यूजर्स को 499 रुपये खर्च करने होंगे।

Dell 14S के फीचर्स

डेल के इस लैपटॉप में एल्युमीनियम चेचिस दिया गया है और यह मेटल फिनिशिंग के साथ आता है। इसकी मोटाई 13.5mm है और यह 1.15 किलोग्राम वजनी है। इस लैपटॉप सीरीज में कंपनी ने Intel Core 5 और Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। Dell 14S सीरीज के लैपटॉप में कंपनी 16GB LPDDR5X रैम और 1TB SSD स्टोरेज ऑफर कर रही है। इसके अलावा लैपटॉप में बैकलिट और स्पिल रेसिस्टेंट कीबोर्ड भी मिलता है।

इस सीरीज के लैपटॉप में कंपनी ने 14 इंच के दो मॉडल पेश किए हैं, जिसमें से एक का डिस्प्ले रेजलूशन 2.8K है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ-साथ 450 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं दूसरे का रेजलूशन 2K है और यह 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस सीरीज के दोनों मॉडल में डॉल्वी एटमस ऑडियो का सपोर्ट मिलेगा।

Dell ने अपने इस नए लैपटॉप में 750ED PNCM बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो 21 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है। इसमें 1080p वेबकैम दिया गया है। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, Windows Hello जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - BSNL का दिवाली धमाका ऑफर, सस्ते प्लान में अब मिलेगी 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।