1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo Find X10 Ultra में मिलेगी 8000mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च

Oppo Find X10 Ultra में मिलेगी 8000mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 04, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Nov 04, 2026 12:44 pm IST

Oppo Find X10 सीरीज में एक और दमदार फोन लॉन्च होने वाला है। ओप्पो की इस सीरीज में कंपनी एक Ultra डिवाइस पेश करने वाली है, जिसमें 200MP का कैमरा मिलेगा।

Oppo Find X10 Series- India TV Hindi
ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज Image Source : OPPO

Oppo ने Find X और Find X10 Pro Max को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में हाल ही में लॉन्च किया है। चीनी कंपनी अब इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Find X10 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके चिपसेट में भी बदलाव देखने को मिलेगा। Find X 10 Ultra को MediaTek के हाल में लॉन्च हुए फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9600 Pro के साथ पेश किया जा सकता है।

Find X10 Ultra की नई लीक

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि Find X10 Ultra को Nebula कोडनेम के साथ देखा गया है। लीक के मुताबिक, इस फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिलेगा, जो 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। फोन में कंपनी 10X पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा इस्तेमाल करने वाली है। साथ ही, इसमें 200MP के डायनैमिक रेंज वाला मल्टीकैमरा सेटअप मिल सकता है।

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन का डिस्पले 6.89 इंच का होगा, जो 2K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। फोन का लुक और डिजाइन Oppo Find X10 सीरीज के अन्य दोनों फोन जैसा होगा। इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के बारे में अन्य जानकारियां भी सामने आई है, जिसके मुताबिक यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी और OIS फीचर वाले कैमरे से लैस होगा।

Oppo Find X10 Ultra के बारे में पहले भी जानकारी सामने आई है। ओप्पो का यह फोन 200MP के LOFIC टेक्नोलॉजी वाले मेन यानी प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। इसके अलावा 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 10x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो और 100MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा।

Find X10 सीरीज के फीचर्स

Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च हुए फोन की बात करें तो इसमें AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस सीरीज के फोन MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के नए लॉन्च हुए चिपसेट के साथ आते हैं। Find X10 सीरीज के दोनों फोन मल्टीपल 200MP कैमरा के साथ आते हैं। वहीं, इनमें 8000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। ये दोनों फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें - चीनी कंपनी ला रही 15,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, टेस्टिंग की जानकारी हुई लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।