1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 6 अगस्त को Vivo भारत में लॉन्च करेगा 7050mAh बैटरी वाला फोन, कीमत आई सामने

6 अगस्त को Vivo भारत में लॉन्च करेगा 7050mAh बैटरी वाला फोन, कीमत आई सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 03, 2026 07:21 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 07:21 pm IST

Vivo S2 की लॉन्चिंग कंपनी ने पिछले दिनों कंफर्म की है। वीवो का यह मिड बजट स्मार्टफोन 6 अगस्त को भारत में पेश होगा। इसकी कीमत से जुड़ी नई लीक रिपोर्ट सामने आई है।

Vivo S2- India TV Hindi
वीवो एस2 Image Source : VIVO INDIA

Vivo S2 भारत में 6 अगस्त में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर रिवील कर दिए हैं। साथ ही, फोन का डिजाइन भी सामने आया है। वीवो के इस अपकमिंग मिड बजट फोन में 7,050mAh की बैटरी मिलेगी। Vivo S सीरीज की लंबे अर्से के बाद भारत में वापसी हो रही है। करीब 7 साल के बाद इस सीरीज का दूसरा मॉडल भारत में लॉन्च होगा।

Vivo S2 के कलर ऑप्शन की डिटेल्स पिछले दिनों ही सामने आई थी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन भारत में तीन कलर ऑप्शन - सेफायर ब्लू, सिल्क व्हाइट और रीगल ब्रॉन्ज में पेश किया जाएगा। यही नहीं, इस फोन का डमी यूनिट भी सामने आया था। अब इस फोन की कीमत के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो के इस अपकमिंग फोन को भारत में 40,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। फोन के बॉक्स पर MRP 66,999 होगी। इस प्राइस रेंज में Vivo S2 का मुकाबला Samsung Galaxy A57, OnePlus Nord 6, Nothing Phone (4a) Pro जैसे डिवाइस से होगा।

Vivo S2 के संभावित फीचर्स

वीवो का यह मिड बजट फोन भारत में 6.59 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। Vivo S2 को भारत में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 फ्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट दिया जाएगा।

Vivo के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिए जाने की संभावना है। इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन के बैक में Aura लाइट देखने को मिलेगा। यह फोन 7,050mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 16 में बड़ा प्राइस कट, 17000 रुपये सस्ता मिल रहा एप्पल का AI फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक