1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. चीनी कंपनी लॉन्च करेगी दुनिया का सबसे चौड़े डिस्प्ले वाला Android स्मार्टफोन, फीचर्स आए सामने

चीनी कंपनी लॉन्च करेगी दुनिया का सबसे चौड़े डिस्प्ले वाला Android स्मार्टफोन, फीचर्स आए सामने

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 13, 2026 11:56 am IST,  Updated : Oct 13, 2026 11:56 am IST

Coolpad जल्द ही वाइड डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला Android फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन 16:10 आसपेक्ट रेश्यो वाले डिस्प्ले के साथ आएगा।

Coolpad wide smartphone- India TV Hindi
कूलपैड वाइड स्मार्टफोन Image Source : COOLPAD

Huawei के बाद एक और चीनी कंपनी जल्द ही चौड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। चीनी कंपनी का यह डिवाइस दुनिया का सबसे चौड़े डिस्प्ले वाला रेगुलर Android स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में व्यूइंग एरिया काफी ज्यादा होगी। यह मेनस्ट्रीम एंड्रॉइड स्मार्टफोन से थोड़ा अलग होगा। हुआवे के पिछले महीने लॉन्च हुए फोन Pura X View की तरह ही इसके डिस्प्ले की लंबाई और चौड़ाई का रेश्यो कम होगा।

प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

Coolpad के इस फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसे अक्टूबर में ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत CNY 999 यानी लगभग 14,000 रुपये है। इसमें कंपनी ने 6.3 इं च का LCD डिस्प्ले यूज किया है, जिसका आसपेक्ट रेश्यो 16:10 है। फोन का नीचे वाला बेजल काफी मोटा होगा। फोन के बैक में पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जैसा Google Pixel फोन में मिलता है।

चीनी कंपनी ने इसे एक 4G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट यूज किया है। यह एक 6nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाला चिपसेट है। फोन में इनबिल्ट DroiClaw Zhunge AI मॉडल दिया गया है। यह एक नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर काम करता है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड कस्टमाइज्ड OS पर काम करता है।

Huawei Pura X View

Huawei Pura X View को CNY 5999 यानी लगभग 84,400 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। हुआवे का यह 'वाइड' डिस्प्ले वाला फोन 6.39 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 2232 x 1320 पिक्सल है। इस फोन के चारों ओर बेहद ही पतले बेजल्स दिए गए हैं। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है।

इस फोन में कंपनी ने इन-हाउस Kirin  9030S फ्लैगशिप चिप यूज किया है, जिसके साथ 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Harmony OS 7 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा।

इस फोन के बैक में 200MP का RYYB मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा और एक 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। हुआवे के फोन का कैमरा मॉड्यूल भी Google Pixel से मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 16GB RAM, 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी के साथ हुआ OnePlus 16

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।