Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। चीनी कंपनी के ये दोनों फोन हाल ही में चीन में पेश किए गए हैं। कंपनी ने पिछले दिनों ही इन दोनों फोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म की थी। ये दोनों फोन पिछले साल आए Find X9 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर पेश किए जाएंगे।
Oppo India ने आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्च डेट रिवील की है। ये दोनों फोन 22 अक्टूबर को भारत में पेश किए जाएंगे। फोन में OLED पैनल और 200MP कैमरे जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। Oppo ने पिछले महीने घरेलू मार्केट में इस सीरीज में तीन फोन Find X10 और Find X10E के साथ Find X10 Pro Max को लॉन्च किया है।
MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट
पिछले दिनों आयोजित MediaTek Tech Day इवेंट में ओप्पो इंडिया और मीडियाटेक ने कंफर्म किया है कि Find X10 Pro Max को नए Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिसकी प्रोसेसिंग स्पीड 4.55 GHz तक की है।
मीडियाटेक के इस चिपसेट की बात करें तो इसमें 2+3+3 CPU कनफिगरेशन दिया गया है। इसमें दो C2 अल्ट्रा कोर दिए गए हैं, जो 4.55GHz तक की स्पीड टच कर सकते हैं। इसके अलावा तीन C2 प्रो कोर दिए गए हैं, जो 4.35GHz तक की स्पीड टच करते हैं। वहीं, तीन C2 कोर मिलते हैं, जो 3.1GHz तक की स्पीड टच करेंगे।
कंपनी ने कंफर्म किया है कि ओप्पो के ये फोन प्रिसिजन क्राफ्टिंग एल्युमीनियम फ्रेम्स के साथ आएंगे। इनके बैक में वेलवैट टेक्सचर ग्लास फिनिश मिलेगा। साथ ही, इस सीरीज के दोनों फोन फोन IP66, IP68 और IP69 रेटेड होंगे। इनके प्रोटेक्शन के लिए इन-हाउस क्रिस्टल शील्ड ग्लास यूज किया जाएगा।
Oppo Find X10 सीरीज के संभावित फीचर्स
Find X10 को कंपनी ने चीन में 6.59 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिनमें 200MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।
इस फ्लैगशिप फोन का टेलीफोटो कैमरा 2.8x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है।
ओप्पो Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2K पिक्सल होगा और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें - Acer ने भारत में लॉन्च किए दो सस्ते टैबलेट, मिलेगी 10000mAh बैटरी