Oppo Find X10 Pro Max की भारत में लॉन्चिंग लगभग कंफर्म हो गई है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड वर्जन Find X10 को हाल ही में BIS पर देखा गया है। कंपनी ने फोन की प्रोसेसर डिटेल कंफर्म कर दी है। Find X10 Pro Max पहला डिवाइस होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। यह मीडियाटेक का लेटेस्ट चिपसेट है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। Oppo ने पिछले महीने इस सीरीज में Find X10 और Find X10E के साथ Find X10 Pro Max को घरेलू मार्केट यानी चीन में लॉन्च किया है।
भारत में लॉन्चिंग कंफर्म
MediaTek Tech Day इवेंट में ओप्पो इंडिया और मीडियाटेक ने कंफर्म किया है कि Find X10 Pro Max को नए Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह चिपसेट 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिसकी प्रोसेसिंग स्पीड 4.55 GHz तक की है। ओप्पो क यह फ्लैगशिप फोन आने वाले कुछ सप्ताह में भारत में लॉन्च किया जाएगा।
मीडियाटेक के इस चिपसेट की बात करें तो इसमें 2+3+3 CPU कनफिगरेशन दिया गया है। इसमें दो C2 अल्ट्रा कोर दिए गए हैं, जो 4.55GHz तक की स्पीड टच कर सकते हैं। इसके अलावा तीन C2 प्रो कोर दिए गए हैं, जो 4.35GHz तक की स्पीड टच करते हैं। वहीं, तीन C2 कोर मिलते हैं, जो 3.1GHz तक की स्पीड टच करेंगे।
Oppo Find X10 सीरीज के संभावित फीचर्स
चीन में ओप्पो Find X10 को 6.59 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल यूज किया है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
ओप्पो के इस फ्लैगशिप फोन का टेलीफोटो कैमरा 2.8x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करता है।
ओप्पो Find X10 Pro Max में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2K पिक्सल होगा और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें - WhatsApp यूजर्स दें ध्यान, पुराने फोन में ऐप नहीं कर पाएंगे यूज