1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोमांस और ढेर सारी मस्ती का डोज लेकर आ रही 6 नई जोड़ियां, 'पहला प्यार दूसरी बार' के पोस्टर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

रोमांस और ढेर सारी मस्ती का डोज लेकर आ रही 6 नई जोड़ियां, 'पहला प्यार दूसरी बार' के पोस्टर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 14, 2026 04:19 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 04:19 pm IST

लव रंजन की अपकमिंग फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' से 6 नई जोड़ियां बड़े पर्दे पर धूम मचाने को तैयार है। मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

Pehla Pyaar Dusri Baar- India TV Hindi
पहला प्यार दूसरी बार का नया पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/@LUV_FILMS

लव फिल्म्स ने छह नए चेहरों की जोड़ियों वाले शानदार नए पोस्टर रिलीज किए हैं, जिनमें फिल्म की मजेदार केमिस्ट्री, यंग एनर्जी और लीक से हटकर अंदाज देखने को मिल रहे हैं। पहला प्यार दूसरी बार फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज से पहले फिल्म को लेकर हर तरफ एक्साइटमेंट देखने मिल रही है। ऐसे में मेकर्स ने उत्साह को और बढ़ाते हुए कप्लस के कुछ क्वेर्की पोस्टर्स रिलीज किए हैं। इन पोस्टर्स में 6 नए एक्टर्स के मस्ती भरे और ड्रैमेटिक यंग लव की झलक देखने मिल रही है। 'पहला प्यार दूसरी बार' में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर हैं, जो इसी फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे। 

पहला प्यार दूसरी बार कब होगी रिलीज

लव फिल्म्स की मच अवेटेड फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में फ्रेंडशिप, कॉमेडी, पहले क्रश, फ्रेंडशिप बॉन्ड और ट्विस्ट के साथ प्यार को मिलने वाले दूसरे मौके को दिखाया गया है। इस फिल्म को डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा इसे को-प्रोड्यूस किया गया है। अब मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए सभी नए पोस्टर्स में सभी एक्टर्स की ऑन-स्क्रीन जोड़ियों को मस्ती भरे पोज, बोल्ड विजुअल और शरारत के एक अलग अंदाज के साथ जवानी के बेबाक रंग को पेश करते हुए दिखाया गया है।

पहला प्यार दूसरी बार में दिखेंगी 6 नई जोड़ियां

जारी किए गए पोस्टर्स के हर फ्रेम में हर जोड़ी अपना रंग बिखेरती नजर आ रही है। जैसे एक पोस्टर में कुणाल वैद और साक्षी वैद्य मस्तीभरे पिगीबैक पोज देते हुए दिल जीत रहे हैं। साफ है कि दोनों की जोड़ी मज़ेदार और कॉम्पिटिटिवलग रही है। दूसरे पोस्टर में अलीशा चोपड़ा ने चमकदार पीले रंग के 'CAUTION' टेप में स्पर्श वालिया को लपेटा है। इसमें रोमांस में जाने-पहचाने रेड फ्लैग को वह चिकी विजुअल स्टेटमेंट में बदलते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एनर्जेटिक और बेफिक्र वाइब वाले पोस्टर में तुषार छिब्बर ने सरगुन कौर लूथरा को अपने कंधों पर उठा रखा है।

रोमांस और मस्ती से भरपूर होगी पहला प्यार दूसरी बार

लव रंजन, जहान हांडा और अनुज सैनी द्वारा लिखी गई 'पहला प्यार दूसरी बार' रोमांटिक कॉमेडी को आज के दौर के हिसाब से पेश करती है। फिल्म में मजेदार ह्यूमर के साथ प्यार और दोस्ती की उलझनों और उनसे जुड़ी रोमांचक हकीकत को दिखाया गया है। नई स्टारकास्ट, जबरदस्त म्यूजिक और मॉडर्न रोमांस को एक अलग अंदाज में दिखाने वाली यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर जवानी के दिनों की मस्ती और एंटरटेनमेंट का डोज लेकर आने की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें - 'पहला प्यार दूसरी बार' में दिखेंगे 6 नए चेहरे, बड़े पर्दे पर फ्रेश टैलेंट का होगा जलवा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।