1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पहला प्यार दूसरी बार' में दिखेंगे 6 नए चेहरे, बड़े पर्दे पर फ्रेश टैलेंट का होगा जलवा

'पहला प्यार दूसरी बार' में दिखेंगे 6 नए चेहरे, बड़े पर्दे पर फ्रेश टैलेंट का होगा जलवा

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 17, 2026 07:23 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 07:23 pm IST

लव रंजन की नई फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' में 6 नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। इस फिल्म से अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे।

Pehla Pyaar Doosri Baar- India TV Hindi
'पहला प्यार दूसरी बार' का पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/@LUV_FILMS

'पहला प्यार दूसरी बार' के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में एनर्जी से भरे नए गैंग को देखा जा सकता है, जो इस 23 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फ़्रेंडशिप-कॉमेडी फिल्म को डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है, जबकि लव फिल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म के पहले पोस्टर में 6 नए चेहरे दिखाई दे रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर अपना टैलेंट दिखाते नजर आने वाले हैं। लव रंजन की नई फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर को अपनी एक्टिंग दिखाने का मौका मिला। इसके पहले आलिया भट्ट ने 'डोंट बी शाय' से चार नए कलाकारों आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी को लॉन्च किया।

पहला प्यार दूसरी बार की शानदार कास्ट

फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' से अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए चेहरों का ऑन स्क्रीन डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर मजेदार, मॉडर्न और ग्लैमर से भरपूर है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्टर में सभी एक्टर्स मस्तीभरे पोज के साथ अपने स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने इन नए चेहरों को बड़े ही शानदार तरीके से दर्शकों को इंट्रोड्यूस किया है। फिल्म में नजर आने वाले 6 नए चेहरों के अलावा इसका टाइटल भी चर्चा में है।

न्यूकमर्स को कास्ट करना है चैलेंज

लव रंजन ने अपनी फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' और इसकी कास्ट के बारे में बात करते हुए, कहा कि 'न्यूकमर्स को इंट्रोड्यूस करना हमेशा एक चुनौती रही है, लेकिन यह वो चैलेंज है, जिसका मुझे सच में इंतजार रहता है। आज से पंद्रह साल पहले मुझे यह मौका 'प्यार का पंचनामा' के साथ मिला था और जब 'पहला प्यार दूसरी बार' के साथ कुछ ऐसा ही मौका मेरे सामने आया तो मुझे पता था कि मैं इसे जाने नहीं देना चाहता। एक राइटर के तौर पर छह नए चेहरों के लिए एक दुनिया बनाना और उन्हें उसके अंदर अपनी खुद की रिदम ढूंढते देखना, मुझे अच्छा लगा। जब लोग अच्छा महसूस करते हैं तो कहानी अपनी खुद की एनर्जी ढूंढ लेती है और मैं दर्शकों द्वारा उनसे मिलने को लेकर उत्साहित हूं।'

नए टैलेंट का बड़े पर्दे पर धमाका

'पहला प्यार दूसरी बार' को 'लव फिल्म्स' द्वारा प्रेजेंटेड किया जा रहा है, जबकि इसका डायरेक्शन अनुज सैनी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। ये फिल्म  23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें - कार्तिक आर्यन और लव रंजन फिर मचाएंगे धमाल? Pyaar Ka Punchnama 3 को लेकर सामने आई ये खबर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन