1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन और लव रंजन फिर मचाएंगे धमाल? Pyaar Ka Punchnama 3 को लेकर सामने आई ये खबर

कार्तिक आर्यन और लव रंजन फिर मचाएंगे धमाल? Pyaar Ka Punchnama 3 को लेकर सामने आई ये खबर

 Published : Nov 08, 2022 11:09 pm IST,  Updated : Nov 08, 2022 11:09 pm IST

'प्यार का पंचनामा 3' का कार्तिक आर्यन के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब लव रंजन की इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Kartik Aaryan Image Source : INSTAGRAM_KARTIKAARYAN

Pyaar Ka Punchnama 3: कार्तिक आर्यन आज इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने साल 2011 की रिलीज़ 'प्यार का पंचनामा' के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लव रंजन ने निर्देशित किया था। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। चार साल बाद, कार्तिक और लव 'प्यार का पंचनामा 2' के लिए फिर से मिले, जिसे आलोचकों और दर्शकों दोनों से प्रशंसा मिली। इसके बाद से फैंस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म के बारे में एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है।

जानिए कब आएगी फिल्म         

'भूल भुलैया 2' स्टार कार्तिक और लव रंजन 'प्यार का पंचनामा 3' के लिए साथ आने को पूरी तरह तैयार हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "लव, कार्तिक, अभिषेक पाठक, और कुमार मंगत पाठक प्यार का पंचनामा 3 पर फिर से जुड़ने के इच्छुक हैं। वे कई कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं। लव इस फिल्म को मार्च में रणबीर और श्रद्धा की अगली फिल्म रिलीज करने के बाद शुरू कर सकते हैं।"

क्या बोले थे अभिषेक पाठक 

इससे पहले, निर्देशक और निर्माता, अभिषेक पाठक से 'प्यार का पंचनामा 3' के बारे में पूछताछ की गई थी। उन्होंने कहा था, "हां, निश्चित रूप से। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी है और हम सभी इसका तीसरा पार्ट बनाना चाहते हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जिसके साथ हम सभी ने एक साथ करियर शुरू किया। लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, किसी भी फिल्म के लिए स्क्रिप्ट सबसे महत्वपूर्ण है।"

मिथुन शर्मा और पलक मुच्छल को पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद, पोस्ट शेयर कर कही इमोशनल बात

इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक 

इस बीच, काम के मोर्चे पर, कार्तिक आर्यन की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह रोहित धवन की आगामी फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ होंगे। फिल्म 2019 की रिलीज, 'लुका चुप्पी' के बाद अभिनेत्री के साथ उनके दूसरी बार नजर आएंगी। 'शहजादा' के अलावा, वह हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' में दिखाई देंगे, जिसमें वह एक पायलट की भूमिका निभाएंगे। वह 'फ्रेडी,' 'सत्य प्रेम की कथा, और कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।

मां बनने वाली हैं खुद से शादी करने वाली एक्ट्रेस कनिष्का? पोस्ट शेयर कर दी बड़ी जानकारी

Anupamaa के 'बेटे' को हुई ये बड़ी बीमारी, 'झलक दिखला जा 10' में दर्द सहते हुए करते रहे डांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन