वैभव सूर्यवंशी बनाम बाबर आजम, 31 टी20 मैचों में ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम बाबर आजम, 31 टी20 मैचों में ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोलते हुए दिख रहा है, जिसमें वह छक्के लगाने के मामले में अभी सबसे आगे चल रहे हैं। ऐसे में उनकी कई दूसरे देशों के बड़े खिलाड़ियों के साथ भी तुलना की जा रही है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और बाबर आजम के बीच टी20 क्रिकेट उनकी तुलना के बारे में बताने जा रहे
Published : May 21, 2026 08:08 pm IST, Updated : May 21, 2026 08:08 pm IST
1/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी एक खिलाड़ी का फैंस इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं तो वह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी है जिनका बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर बोलते हुए नजर आ रहा है। वैभव को लेकर अभी से उन्हें भविष्य के सुपरस्टार प्लेयर के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की तुलना कई दूसरे खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिलती है, जिसमें हम आपको वैभव सूर्यवंशी और बाबर आजम के बीच उनके टी20 आंकड़ों की तुलना करते हुए उनके रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 31 मैच खेले हैं तो वहीं बाबर आजम अपने टी20 करियर में अब तक कुल 359 मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और बाबर आजम के बीच 31-31 टी20 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 31 टी20 मैचों की 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 42.66 के औसत से कुल 1280 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने 31 टी20 मैचों की 30 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 42.75 के औसत से 855 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से अपने करियर के दूसरे आईपीएल सीजन में बल्ले से कमाल दिखाया है उसके बाद कई दिग्गज गेंदबाज भी उनके सामने दबाव में दिखाई देते हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी तक 31 टी20 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए जहां 115 छक्के लगा चुके हैं तो वहीं उनके बल्ले से 103 चौके देखने को मिले हैं। बाबर आजम ने 31 टी20 मैचों में सिर्फ 13 छक्के और 94 चौके लगाए थे।
4/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का 31 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की पारी है। बाबर आजम का 31 टी20 मैचों में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ पारी को देखा जाए तो वह नाबाद 77 रनों की पारी थी।
5/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में अब तक बतौर ओपनिंग बल्लेबाज काफी बेखौफ अंदाज देखने को मिला है, जिसमें कुछ बड़ी पारियां भी खेली हैं। वैभव के बल्ले से 31 टी20 मैचों में अब तक चार शतकीय और 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। बाबर आजम के बल्ले से 31 टी20 मैचों में एक भी शतकीय पारी तो देखने को नहीं मिली लेकिन उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारियां जरूर खेली थी।
6/6Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट में मौजूद समय में किसी भी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट भी काफी अहम रहता है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और बाबर आजम का 31-31 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें साफतौर पर वैभव काफी आगे दिखाई देते हैं। वैभव का 31 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 217.68 का रहा है तो वहीं बाबर आजम का सिर्फ 116.01 स्ट्राइक रेट रहा था।