आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, भारत के दो बैटर शामिल
आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौन हैं टॉप 5 बल्लेबाज, भारत के दो बैटर शामिल
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इससे पहले आईसीसी की टी20 रैंकिंग पिछले ही दिनों अपडेट की गई है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि टी20 रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं। खास बात ये है कि इस पांच में से दो तो भारत के ही बैटर शामिल हैं। चलिए इनके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
Published : Sep 11, 2026 04:50 pm IST, Updated : Sep 11, 2026 04:50 pm IST
1/6Image Source : ap
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इससे पहले आईसीसी की टी20 रैंकिंग पिछले ही दिनों अपडेट की गई है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि टी20 रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं। खास बात ये है कि इस पांच में से दो तो भारत के ही बैटर शामिल हैं। चलिए इनके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की टी20 रैंकिंग में इस वक्त ईशान किशन नंबर एक बैटर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 910 की चल रही है। जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान वे बीच में 916 तक की रेटिंग हासिल कर चुके थे, लेकिन अब उससे थोड़ा सा नीचे आ गए हैं। आगामी सीरीज के दौरान वे फिर से खेलते हुए दिखाई देंगे।
3/6Image Source : getty
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग 848 की है। ये उनकी आलटाइम हाई रेटिंग और रैंकिंग हैं। हालांकि टीम इस वक्त टी20 मैच नहीं खेल रही है, इसलिए इसमें कुछ खास बदलाव भी नहीं होगा।
4/6Image Source : ap
टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के दूसरे बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जो इस वक्त रैंकिंग में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उनकी रेटिंग 819 की चल रही है। वे काफी वक्त तक पहले नंबर पर भी रहे, लेकिन जब उनका बल्ला नहीं चला तो नीचे आना पड़ा है। वे बीच में 931 तक की रेटिंग हासिल कर चुके थे।
5/6Image Source : pti
इंग्लैंड के फिल साल्ट इस वक्त आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 4 पर चल रहे हैं। उनकी रेटिंग 799 की है। बीच में वे भी एक बार टॉप पर गए थे, लेकिन ज्यादा दिन टिक नहीं पाए। तब उनकी रेटिंग 881 तक जा पहुंची थी।
6/6Image Source : getty
आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस हैं। पिछले दिनों में तेजी से भागे थे, लेकिन फिर रन नहीं बने तो एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। फिलहाल उनकी रेटिंग 789 की चल रही है।